एक्सप्लोरर

मुस्लिम युवाओं ने मजार पर की चादरपोशी, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की मांगी दुआ

गोरखपुर के मुस्लिम युवाओं ने हजरत नक्‍को अली शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी कर नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की दुआ मांगी है.

गोरखपुरः गोरखपुर के मुस्लिम युवाओं ने हजरत नक्‍को अली शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी कर नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की दुआ मांगी है. भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने पहले मजार पर चादर चढ़ाई और उसके बाद भाजपा के जीत की दुआ की. उत्‍साही कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्‍व कर रहे भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य इरफान अहमद ने कहा कि इस बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बने और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें. इसके लिए उन लोगों ने चादरपोशी कर दुआ मांगी है. उन्‍हें उम्‍मीद है कि भाजपा इस बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य इरफान अहमद के नेतृत्‍व में कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग धर्मशाला पुल के पास हजरत नक्‍को शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे. कार्यकर्ता सड़क पर चादर लेकर मजार तक पहुंचे. यहां पर उन्‍होंने बाबा की मजार पर चादर पेश की और भाजपा की प्रचण्‍ड बहुमत से सरकार बनने के लिए दुआ की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ भी मांगी.

मुस्लिम युवाओं ने मजार पर की चादरपोशी, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की मांगी दुआ

भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य इरफान अहमद ने कहा कि जब साल 2017 के विधानसभा चुनाव सम्‍पन्‍न हुए थे, तो उन लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलकर यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए चादरपोशी कर दुआ मांगी थी. इसके साथ ही गोरखपुर के सांसद योगी आदित्‍यनाथ को उत्‍तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनाने की भी दुआ की थी. भाजपा की प्रचण्‍ड बहुमत से सरकार बनी और योगी आदित्‍यनाथ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भी बने. उन्‍होंने कहा कि आज वे फिर भाजपा की प्रचण्‍ड बहुमत से सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की दुआ करने के लिए आए हैं. उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनकी दुआ कुबूल होगी.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गोरखपुर से फिल्‍म अभिनेता रविकिशन को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं उनके सामने गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद भी कांटे की टक्‍कर देते हुए चुनाव मैदान में उतरे हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि सीएम सिटी के साथ प्रदेश और देश में भाजपा कितनी दमदारी के साथ उभरकर सामने आती है. वह भी तब जब उपचुनाव में सीएम योगी आदित्‍यनाथ की सीट सपा के खाते में खिसककर चली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget