एक्सप्लोरर

बेखौफ बदमाशों ने होमगार्ड के सीने में उतारी गोली, जिले के पुलिसवाले देंगे एक दिन का वेतन

ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब होमगार्ड पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था.

बरेली: ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब होमगार्ड पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था. बदायूं के एसएसपी ने होमगार्ड के हत्यारों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया है.

होमगार्ड छत्रपाल की जिस जगह पर हत्या की गई वहां से थाना जरीफनगर कुछ ही दूरी पर था. बदमाशों ने एक के बाद एक होमगार्ड पर दो फायर किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया. बदायूं के एसएसपी कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

होमगार्ड छत्रपाल यादव का परिवार करियाबेन थाना जरीफनगर में रहता है. होमगार्ड की हत्या की खबर लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. इस हत्या से जिले भर के पुलिसकर्मी भी काफी दुखी हैं और सभी पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिवार को एक दिन का वेतन देने की बात कही है.

होमगार्ड छत्रपाल यादव और सिपाही राजेन्द्र सिंह जरीफनगर बदायूं कस्बा उघैती में पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहे थे. वे रघुनाथ पुल की ओर जाने वाली रोड से पहले बनी मार्केट के सामने पहुंचे तो चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. सिपाही और होमगार्ड ने टॉर्च की रोशनी से उनको पहचानने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. एक गोली होमगार्ड के सीने में लगी. उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

होमगार्ड की हत्या की खबर लगते ही आईजी डीके ठाकुर ने बदायूं के एसएसपी से मामले की जानकारी ली और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने के निदेश दिए. आईजी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों की शिनाख्त कर ली है. दोनों बदमाश पहले भी कई बार अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. पुलिस सभी अपराधियों की तलाश में जुटी है. सभी बदमाश पास के ही बाजार में नकबजनी कर लौट रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर ढाए गए जुल्म...', अखिलेश यादव को ओपी राजभर ने याद दिलाईं कई बात

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget