एक्सप्लोरर

प्रेमी युगल ने बुक की कैब, ड्राइवर को चाय पर बुलाया और फिर दिया इस वारदात को अंजाम

दिल्ली के एक कैब चालक की लाश गौतमबुद्धनगर से बरामद हुई है. इस हत्या का राज खुला तो पुलिस भी एकबारगी चकरा गई. पुलिस ने इस मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है.

नोएडा: दिल्ली के एक कैब चालक की लाश गौतमबुद्धनगर से बरामद हुई है. इस हत्या का राज खुला तो पुलिस भी एकबारगी चकरा गई. पुलिस ने इस मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है. इन्होंने जो जानकारी पुलिस को दी है वो हैरान करने वाली है.

मामला उस वक्त शुरु हुआ जब 29 जनवरी को एक महिला ने दिल्ली पुलिस के सुभाष प्लेस थाने में अपने पति राम गोविंद की गुमशुदमी की रिपोर्ट दर्ज कराई. राम गोविंद कैब चलाता था. पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि वो एक जोड़े को लेकर नोएडा गया था.

पुलिस ने उसके फोन को ट्रेस किया, कॉल रिकॉर्ड निकाले और कैब के जीपीएस की मदद ली. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया. कुछ वक्त में ही इन लोगों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और पुलिस को पूरी बात बताई.

ट्विटर पर मायावती की एंट्री, जयंत चौधरी और तेजस्वी यादव बने फॉलोअर

फरहत अली और असलम खातून उर्फ सीमा ने कैब की और नोएडा पहुंचे. रास्ते में ही दोनों ने कैब राम गोविंद का भरोसा जीत लिया था. घर पहुंचने पर उन्होंने राम गोविंद को चाय के लिए बुलाया. फरहत ने चाय में नशे की गोलियां डाल दीं जिनके कारण राम गोविंद बेहोश हो गया.

इसके बाद फरहत ने राम गोविंद का गला दबाकर उसका कत्ल कर दिया. इसके बाद ये लोग बाजार से कटर और उस्तरा खरीद कर लाए. इन्होंने लाश के टुकड़े कर दिए और फिर लोनी के पास एक नाले में लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया.

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय पति समेत गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि फरहत अमरोहा और सीमा संभल की रहने वाली है. फरहत पहले दवाइयों का काम करता था जिसकी वजह से उसे बेहोशी की दवाई के बारे में पता था. दोनों ने राम गोविंद को बातों में फंसा लिया था और गाड़ी लूटने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम किया था.

पुलिस ने लूटी गई गाड़ी, लाश को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर लिए हैं और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विवेक तिवारी मर्डर केस: कॉन्सटेबल प्रशांत की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget