एक्सप्लोरर

बेटे का था मुहल्ले की लड़की के साथ अफेयर, पिता को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

बेटे के प्रेम प्रसंग की रंजिश में पिता की हत्या का मामला सामने आया है जहां पिकअप से कुचलकर सब्जी कारोबारी की कर दी गई. हत्या की वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हत्या को इस तरह से अंजाम दिया गया जिससे मामला सड़क हादसा लगे.

बरेली: बेटे के प्रेम प्रसंग की रंजिश में पिता की हत्या का मामला सामने आया है जहां पिकअप से कुचलकर सब्जी कारोबारी की कर दी गई. हत्या की वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हत्या को इस तरह से अंजाम दिया गया जिससे मामला सड़क हादसा लगे. हत्यारों ने शव नेशनल हाइवे 24 पर फरीदपुर इलाके में हाइवे किनारे फेंक दिया.

सब्जी व्यापारी राजाराम मौर्य बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर संजयनगर मोहल्ले में अपने परिवार सहित रहता था. वह सुबह घर से अपनी मोटर साईकिल से सब्जी मंडी के लिए निकला तभी मॉडल टाउन पुलिस चौकी के चार खम्भा के पास एक पिकअप सवार कुछ लोगों ने उसको टक्कर मारी. इसके बाद बदमाश उन्हें पिकअप में लादकर फरीदपुर इलाके में ले गए.

घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सुबह पुलिस को उसकी लाश फरीदपुर के पचौमी गांव के पास पड़ी मिली. पुलिस ने शव को हाइवे किनारे देखते कह दिया कि ये सड़क दुर्घटना में मौत हुई है. लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस ने भी माना कि ये एक प्री प्लांड मर्डर है.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे मनोज का मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे. लड़की वाले तभी से उनसे रंजिश रखते थे.

मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि वे लोग इलाज के बहाने उनके घायल को पिकअप पर लादकर ले गए. बाद में उनकी हत्या कर पचौमी गांव के पास फेंककर फरार हो गए. परिजनों ने यह भी बताया कि उसके पिता रोजाना 60 से 70 हजार रूपए लेकर माल खरीदने को मंडी जाते थे. सुबह पुलिस को उनकी जेब से तीन हजार 710 रूपए और एक डायरी मिली. आरोप है कि हत्यारों ने बाकी रकम उनकी जेब से उड़ा ली है. हत्या को हादसे का रूप देने के लिए कुछ रकम उनके जेब में छोड़ गए.

शव मिलने के बाद घंटों तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और काफी देर बाद फरीदपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. घटना के बाद एसपी सिटी का कहना है कि सुबह एक एक्ससीडेंट की सूचना थाना बारादरी को मिली थी लेकिन मौके पर एक प्लेटिना बाइक ही मिली.

उसके बाद फ़रीदपुर इलाके से घायल राजाराम का शव बरामद किया गया. मौके से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है जिससे यह साफ हुआ है कि हमलावर हत्या की वारदात को दुर्घटना दर्शाने के लिए पहले राजाराम को गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसकी हत्या करके उसके शव को फरीदपुर इलाके में फेंक दिया गया.

अब हत्या का मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. फ़िलहाल बेटे के प्रेम प्रसंग की रंजिश में लड़की वालों पर ही सब्जी कारोबारी की हत्या का आरोप लग रहा है. पुलिस ने भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget