एक्सप्लोरर

भाई को मारी गोली, पुलिस पकड़ने पहुंची तो किया ऐसा काम, जान कर हिल जाएंगे आप

यूपी के एटा से सामने आया है दहला देने वाला मामला. एक युवक ने संपत्ति विवाद में पहले तो सगे भाई को गोली मार दी और जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो...

एटा: यूपी के एटा से सामने आया है दहला देने वाला मामला. एक युवक ने संपत्ति विवाद में पहले तो सगे भाई को गोली मार दी और जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसने खुद को पत्नी के साथ कमरे में बंद कर लिया. उसने पुलिस को धमकी दी कि अगर उसे गिरफ्तार किया गया तो वह अपनी पत्नी और खुद को भी गोली मार लेगा. पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन अंतत: उसने पत्नी और खुद को गोली मार ली. दोनों की मौत हो गई है और भाई की हालत गंभीर है. भाई को मारी गोली, पुलिस पकड़ने पहुंची तो किया ऐसा काम, जान कर हिल जाएंगे आप एटा में यह हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा और तमाम पुलिसवाले सनकी सोनू के सामने मूकदर्शक बने रहे. एसएसपी एटा अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सोनू ने पहले अपने बड़े भाई रवि को गोली मार दी जिसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इसके बाद पुलिस जब सोनू को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने खुद को पत्नी रूबी के साथ एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को धमकाने लगा. पुलिस ने आंसूगैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया और पानी की बौछार का भी लेकिन सोनू ने भी ना सुनने की जैसे कसम खा रखी थी. पुलिस ने बार बार लाउड स्पीकर से सरेंडर करने को कहा, उधर रूबी भी अपने पति को समझा रही थी लेकिन वह बाहर नहीं निकला और आखिर में पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget