एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

ये पांच सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब यूपी पुलिस और जेल प्रशासन तलाश रहे हैं. 9 जुलाई की सुबह बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई थी.

नोएडा: 9 जुलाई की सुबह बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई. सुनील राठी नाम के गैंगस्टर ने उसे 10 गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया. मुन्ना बजरंगी ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी जिसमें उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी. 9 तारीख को ही इस याचिका पर सुनवाई होनी थी. इससे पहले 29 जून में बजरंगी की पत्नी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस कॉन्फ्रेंस में भी सीमा सिंह ने अपने पति के कत्ल की आशंका जताई थी. हत्या के बाद कुछ सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है.

बाद में मारी गईं दो गोलियां?

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

मुन्ना बजरंगी के शव की दो अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में उसके सीने पर गोलियों के दो काले निशान दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में कोई निशान नहीं है. ऐसा लग रहा है जैसे कत्ल के बाद फोटो खींची गई और फोटो लेने के बाद दो गोलियां फिर से मारी गईं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जो दो गोलियां सीने पर मारी गई हैं जो शरीर के पार निकल गई हैं. ये गोलियां शरीर से सटा कर मारी गई हैं. सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया होगा?

जेल में किसने खींची तस्वीर?

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

बहुत साफ है कि अगर फोटो खींची गई है और वायरल हुई है तो यानि जेल में मोबाइल था. अब ये मोबाइल किसके पास था? तस्वीर किसने खींची? किसने बाहर भेजी? क्या जेल में इंटरनेट भी था? कई सवाल हैं जिनका जवाब जेल प्रशासन के पास नहीं है. हालांकि यूपी की जेलों में मोबाइलों का होना कोई नई बात नहीं है. अक्सर मोबाइल जेल में पकड़े भी जाते हैं और अक्सर जेल की तस्वीरें भी सामने आती रही हैं.

जेल के बाहर किसने बनाया वीडियो?

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

मुन्ना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो शाम के धुंधलके का है. इस वीडियो में वो जेल में घुसता दिखाई दे रहा है. चंद सेकेंड के लिए वो बाहर ही रुका दिखाई दे रहा है. उसके पास एक तौलिया भी है. वो अपने साथ आए लोगों से बात कर रहा है. इस वीडियो में उसके चेहरे पर खौफ भी देखा जा सकता है. अब ये वीडियो किसने बनाया ये सवाल भी अभी अनुत्तरित है. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जेल में कैसे पहुंचा हथियार?

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

जेल में पिस्टल और कारतूस कैसे पहुंचे ये सबसे बड़ा सवाल है. बंदियों से मिलने के लिए जब मुलाकाती आते हैं तो वो अपने साथ अमूमन खाने का सामान लाते हैं और उनकी भी बेहद गंभीरता के साथ तलाशी होती है. माना जा रहा है कि जेलकर्मी, होमगार्ड या फिर कोई अधिकारी स्तर का व्यक्ति जेल में हथियार पहुंचाने की साजिश में शामिल हो सकता है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर एक पिस्टल और 10 कारतूस अंदर कैसे पहुंचे.

हाईसिक्योरिटी जेल में कत्ल कैसे हुआ?

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

बागपत जेल को थ्री लेयर सिक्योरिटी जेल कहा जाता है. मगर हैरानी की बात ये है कि इस अतिसुरक्षित जेल में सीसीटीवी नहीं थे. ना तो जेल के फ्रंट गेट पर सीसीटीवी थे और ना ही तन्हाई बैरक के आस-पास सीसीटीवी थे. जेल में पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग हुई जबकि एक पिस्टल में आठ कारतूस आते हैं. यानि राठी ने दोबारा मैगजीन लोड की. ऐसा करने में उसे काफी वक्त लगा होगा, तब तक कोई अफसर मौके पर क्यों नहीं पहुंचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget