एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में भी हुई मुलायम के बयान की चर्चा, बीजेपी सदस्यों ने दी बधाई

केशव प्रसाद मौर्य ने सदन में पूछे गये एक सवाल का जवाब देने से पहले कहा 'मैं मुलायम सिंह यादव जी को उनके बयान के लिये धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुलायम के इन उद्गारों में देश की भावनाएं झलकती हैं.

लखनऊ: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के, नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना जताने वाले बयान की चर्चा आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी हुई. उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा सदस्यों ने उन्हें बधाई दी.

मौर्य ने सदन में पूछे गये एक सवाल का जवाब देने से पहले कहा 'मैं मुलायम सिंह यादव जी को उनके बयान के लिये धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं.'

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुलायम के इन उद्गारों में देश की भावनाएं झलकती हैं.

हालांकि सपा सदस्य शैलेन्द्र यादव ने मुलायम के बयान पर कहा 'यह मुलायम सिंह यादव जी का चरखा दांव है. जो पार्टी कभी उन्हें मुल्ला मुलायम कहती थी, वह अब उन्हें आदरणीय कह रही है. इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भी ऐसी ही शुभकामनाएं दी थीं. अब मोदी जी भी जाने वाले हैं.'

इस बीच, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी मुलायम के बयान पर कहा 'जब उम्र ढल जाती है तो आदमी सचाई पर आ जाता है.'

बता दें कि सपा संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित होने से पहले पारम्परिक भाषण में कहा था कि मोदी ने सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश की है और सबका काम किया है. उनकी कामना है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget