एक्सप्लोरर

मुलायम और अखिलेश के बीच विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले से हुआ बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी पर वर्चस्व की लड़ाई का फैसला हो चुका है. जीत अखिलेश की हुई है. दुनिया तो ये जानती है कि चुनाव आयोग में साइकिल के निशान के लिए मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लड़ रहे थे लेकिन अब चुनाव आयोग के फैसले में खुलासा हो रहा है कि साइकिल निशान के लिए मुलायम सिंह यादव ने अपनी ओर से चुनाव आयोग के मांगने पर हलफनामा दिया ही नहीं. एक हलफनामा मुलायम की ओर से दिया गया लेकिन न तो शिवपाल यादव ने, न ही अमर सिंह ने मुलायम के लिए हलफनामा पेश किया. साइकिल निशान के लिए अखिलेश ने 4 हजार 716 हलफनामा पेश किए जिससे साफ था कि पार्टी पर अखिलेश की जबर्दस्त पकड़ बनी हुई है. अखिलेश के समर्थन में 228 में से 205 विधायकों ने, 68 में से 56 विधान पार्षदों ने, 24 में से 15 सांसदों ने, 46 में से 28 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने, 5731 में से 4400 प्रतिनिधियों ने अखिलेश के समर्थन में हलफनामा दिया जिससे पार्टी पर अखिलेश का दबदबा चुनाव आयोग में साबित हुआ. ऐसा नहीं है कि मुलायम सरेंडर के मूड में थे. अखिलेश कैंप की ओर से पेश हलफनामों में नुक्ताचीनी मुलायम ने चुनाव आयोग के सामने रखकर साइकिल पर अखिलेश का दावा कमजोर करने की कोशिश की. चुनाव आयोग के सामने उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है. अखिलेश यादव ने पिता मुलायम को हराकर समाजवादी पार्टी और साइकिल चुनाव चिन्ह पर कब्जा कर लिया है. मुलायम सिम्बल की लड़ाई हार गये हैं. अब अखिलेश का मतलब ही समाजवादी पार्टी है. एक जनवरी को अखिलेश को अध्यक्ष बनाने के बाद झगड़ा चुनाव आयोग पहुंच गया था. रामगोपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ ने कहा, ”मैं चुनाव आयोग को बधाई देना चाहूंगा. आयोग ने बहुत सही और न्यायसंगत फैसला दिया है. देश में जहां भी समाजवादी पार्टी है सभी अखिलेश के पक्ष में हैं. इससे साफ हो गया है कि अखिलेश एक बार फिर सीएम बनेंगे. जब तक चुनाव हैं तब तक मुलायम सिंह के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा. हमारे बीच फूट थी इसीलिए चुनाव आयोग में दो गुट बैठे थे. नेता जी को इस वजह से कुछ समझ नहीं आया क्योंकि कुछ ऐसे लोग उनके साथ हैं जो पार्टी को बर्बाद करना चाहते हैं. मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई है, वे बहुत खुश हैं.” कांग्रेस के साथ गठबंधन पर रामगोपाल यादव ने कहा, ”उम्मीद है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget