एक्सप्लोरर

समाजवादी दंगल: अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे मुलायम!

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव औऱ अखिलेश यादव के बीच लगातार सुलह सफाई के लिए आज सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है. कई दौर की बैठकों के बाद भी अभी तक नतीजा सामने नहीं आया है. दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं. सुलह का कोई एक फार्मूला अभी तक नहीं निकल पाया है. सवाल ये है कि कौन डालेगा हथियार.

अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे मुलायम!

यूपी चुनाव से ठीक पहले मुलायम परिवार के झगड़े में नया मोड़ है. खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे लेकिन आजम खान के पहुंचने पर उन्होंने प्रेस कॉऩ्फ्रेंस रद्द की.

शिवपाल-अमर के इस्तीफे की पेशकश!

शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव से मिलने सीएम आवास पहुंचे. बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश से कहा कि वह और अमर सिंह इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने अखिलेश को नेताजी का बुलावा दिया. इसके बाद मुलायम के घर पर अमर, शिवपाल और मुलायम की लंबी बैठक भी हुई. जिसके बाद बताया गया कि मुलायम सिंह प्रेस से बात करेंगे और फिर आजम खान के उनके घर पहुंचते ही प्रेस कांफ्रेंस कैंसल कर दी.

अमर सिंह की सफाई

इससे पहले कल रात अखिलेश, शिवपाल, अखिलेश औऱ अमर सिंह की बैठक हुई है. जिसमें अमर सिंह ने अपने उपर लगे आरोपो पर सफाई दी है. पिता पुत्र के बीच मचे घमासान को शांत कराने में  पार्टी औऱ परिवार लगा हुआ है. पार्टी की ओर से आजम खान लगातार मध्यस्थ की भूमिका में हैं.

परिवार की बैठक

वहीं कल देर रात तक पूरे परिवार की बैठक हुई. जिसमें मुलामय, शिवपाल, राजपाल और अभयराम  के साथ साथ अखिलेश भी मौजूद थे. इस बैठक में अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने पर अड़े रहे और साफ कहा कि टिकट बांटने का अधिकार वोबनाए रखना चाहते हैं. अखिलेश ने मुलायम से कहा, 'चुनाव मुझे ल़ड़ना और लड़ाना है बाकी सब आप के आशीर्वाद पर है. जैसा आप कहेंगे वैसा ही ही होगा लेकिन चुनाव में परीक्षा मेरी है.'

दोनों पक्षों का दावा

इस बीच दोनों ही पक्ष चुनाव आयोग में अपना दावा पेश कर चुके हैं. चुनाव चिह्न साईकिल पर कब्जे की लड़ाई में अभी दोनों ही अभी अधिवेशन की वैधता पर आरोप प्रत्यारोप मे जुटे हैं. अपना दावा मजबूत करने के लिए खुद मुलायम सिंह यादव चुनाव आयोग जा चुके हैं तो अखिलेश यादव की तरफ से दिल्ली में मोर्चा रामगोपाल यादव लिए हुए हैं. फिलहाल दोनों ही पक्ष के अगले कदम का इंतजार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget