एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर, उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने उद्योग जगत को बुरी तरह से प्रभावित किया है. उत्तराखंड खाद्य प्रसंस्करण, फैब्रिकेशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र प्रभावित हैं. होटल उद्योग पूरी तरह से ठप है.

देहरादून: उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र लॉकडाउन की मार से उबर नहीं पा रहा है. उद्योग जगत के अनुमान के मुताबिक राज्य में स्थित 65,000 एमएसएमई इकाइयों में से अब तक केवल 50 फीसदी ही खुलने की स्थिति में आ पायी हैं. उद्योग के जानकारों का मानना है कि इन 50 प्रतिशत इकाइयों में भी उत्पादन के हिसाब से 20-30 प्रतिशत इकाइयों में ही मांग के अनुसार काम हो रहा है. उन्होंने उत्तराखंड सरकार के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में 90 फीसदी इकाइयों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है.

लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार सेवा क्षेत्र को झेलनी पड़ी है और यह क्षेत्र अभी भी पूरी तरह से बंद पड़ा है. इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण, फैब्रिकेशन या इंजीनियरिंग क्षेत्र भी प्रभावित हैं. वाहन क्षेत्र में मांग नहीं होने से राज्य में बड़ी-बड़ी कंपनियों की सहयोगी इकाइयों में कामकाज पूरी तरह ठप है. हालांकि, दवा उद्योग क्षेत्र में कामकाज चल रहा है लेकिन इनमें भी महंगी दवाओं के क्षेत्र पर कोविड-19 का बहुत प्रभाव पड़ा है.

कोरोना का कहर, उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

इंडस्ट्रीज एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन खोलने (अनलॉक 1.0) से भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, 'हमारे पास न तो मांग आ रही है और न ही कामगार हैं, जिसके कारण कारखानों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. निकट भविष्य में भी उबरने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है.

कपड़ा एवं इस्पात क्षेत्र में काम करने वाले एसपीएनजी ग्रुप के मालिक योगेश जिंदल ने बताया कि उनके काशीपुर में स्थित दो कारखानों में केवल 30-40 प्रतिशत ही काम चल रहा है. भारत सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से उनके कारखानों को कोई लाभ नहीं मिला है.

कोरोना का कहर, उत्तराखंड में लॉकडाउन की मार से नहीं उबर पा रहा एमएसएमई सेक्टर

देहरादून स्थित मधुबन होटल के मालिक और उत्तराखंड होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष एसपी कोचर ने कहा कि लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित होटल और हॉस्पिटेलिटी उद्योग अभी भी लगभग ठप है. चारधाम यात्रा अभी शुरू नहीं हो पाई है. सारे होटल बंद हैं. वैसे भी पर्यटक बाहर नहीं निकल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

कोरोना इफेक्ट: आर्थिक तंगी से जूझ रही उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, खर्चों में की जाएगी कटौती

यूपी: बरेली में मजदूरों और कामगारों को रोजगार देने के लिए लॉन्च किया गया पोर्टल, निशुल्क होगा रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget