एक्सप्लोरर

महमूद प्राचा ने पुलिस-सरकार को ललकारा, मॉब लिंचिंग से लड़ने के लिए अल्पसंख्यक को दी ट्रेनिंग

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महमूद प्राचा ने लखनऊ की एक मस्जिद में अल्पसंख्यक युवाओं को मॉब लिंचिंग से लड़ने के लिए लाइसेंसी हथियार प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरने की ट्रेनिंग दी है. इसे लेकर प्राचा ने कहा कि हम लोगों को 'राइट टू सेल्फ डिफेंस' का उपयोग करना सिखा रहे हैं.

लखनऊ: मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए दलित और अल्पसंख्यक युवाओं को लाइसेंसी हथियार हासिल करने का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता महमूद प्राचा ने लखनऊ की ऐतिहासिक टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मॉब लिंचिंग से लड़ने के नाम पर अल्पसंख्यक युवा कैसे लाइसेंसी हथियार हासिल करें इसकी ट्रेनिंग दी. प्राचा ने मस्जिद में जाकर लोगों को लाइसेंस के लिए फॉर्म कैसे भरा जाए बकायदा समझाया.

ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले महमूद प्राचा ने कहा, "यह कानूनी सलाह देने का कैंप है. हम लोगों को 'राइट टू सेल्फ डिफेंस' का उपयोग करना सिखा रहे हैं. लखनऊ में फार्म भरने की ट्रेनिंग दी गई है, दूसरी जगह पर भी ऐसी ट्रेनिंग होगी. मौलाना कल्बे जवाद गृहमंत्री अमित शाह के दिए गए कानून बनाने के झांसे में आ सकते हैं हम नहीं. जब अच्छा कानून बनकर अमल में लाया जाएगा तो ऐसे ट्रेनिंग कैंप को भी रोक दिया जाएगा." प्राचा ने आगे कहा कि हमें कानून पर भरोसा है, लेकिन कानून पालन करने वाली संस्थाएं आरएसएस के हाथ में है. लिहाजा लोगों को अपनी आत्मरक्षा के लिए संविधान में दिए गए अधिकार का उपयोग करना ही पड़ेगा.

दिल्ली में ST-SC के लोगों को भी देंगे ट्रेनिंग- महमूद प्राचा

महमूद प्राचा ने संविधान का हवाला देते हुए कहा, "बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, उसके अधिकारों को सीखाने के लिए हम ये कैंप लगा रहे हैं. अमित शाह ने कल्बे जव्वाद से कहा कि वो कानून लाएंगे इस नाते वो मान गए हैं. जव्वाद साहब उनकी झूठी बात को मान गए हैं. अमित शाह की बात पर भरोसा नहीं है, क्योंकि पीएम मोदी खुद दो बार रिक्वेस्ट कर चुके हैं, पर उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है." उन्होंने कहा कि हमसे गुज़ारिश होती तो हम शायद न भी करते, पर हमपर झूठा इल्जाम लगा रहा है. लोगों को सेल्फ डिफेंस के लिए एक ट्रेनिंग दी गयी है. 1000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिनको फॉर्म भरना सिखाया वो लोग नमाज पढ़ने आये थे. ST SC लोगो की तरफ से भी हमे इनवाइट किया जा रहा है, हम दिल्ली में ST-SC को ट्रेनिंग देंगे.

मस्जिद के इमाम ने किया प्राचा का समर्थन

टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर रहमान ने प्राचा के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि लाइसेंस लेना हमारा हक है, हमारा अधिकार है. कानून ने हथियार रखने का अधिकार दिया है, हम लोगों को उसी अधिकार के बारे में जागरूक कर रहे हैं. लोगों को लाइसेंस लेने के लिए फॉर्म भरना सिखा रहे हैं, जो लखनऊ ही नहीं उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाहर भी तमाम शहरों में कैंप लगाकर सिखाया जाएगा.

मुंबई में बारिश का कहर, ट्रैक पर पानी भरने से फंसी ट्रेन, 700 यात्री परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget