एक्सप्लोरर

सिपाही हत्याकांड: मुखबिर ने ही किया था सिपाही का कत्ल, कारण जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे

सिपाही अंकुर के मर्डर केस में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे के साथ हत्यारोपी मुखबिर को गिरफ्तार किया है. हत्यारोपी मुखबिर आमिर फलावदा थाना पुलिस का खबरी था.

मेरठ: सिपाही अंकुर के मर्डर केस में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे के साथ हत्यारोपी मुखबिर को गिरफ्तार किया है. हत्यारोपी मुखबिर आमिर फलावदा थाना पुलिस का खबरी था. अंकुर और आमिर के बीच अच्छी दोस्ती थी और आरोप है कि इसी दोस्ती का फायदा उठाकर अंकुर आमिर की बहन पर गलत नजर रखता था. इसी रंजिश में आमिर ने अंकुर को चौकी से ले जाकर गोली मार कर कत्ल कर दिया.

11 जनवरी को मेरठ के फलावदा कस्बे की पुलिस चौकी पर तैनात अंकुर की लाश पास के ही एक खेत में मिली थी. अंकुर को दो गोलियां लगी थी और हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कुछ कारतूस मौके पर पुलिस ने बरामद किए थे. पहले आत्महत्या की बात सामने आई लेकिन शरीर में लगी दो गोलियों ने सुसाइड की थ्योरी सिरे से खारिज कर दी.

चार दिन की तहकीकात में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा लेकिन अंकुर की कॉल डिटेल से पता चला कि उसके संपर्क में लगातार रहने वाला पुलिस का मुखबिर आमिर वारदात के दिन से चुप बैठा हुआ है. आमिर फलावदा कस्बे के ही मोहल्ला कुरैशियान का निवासी है.

पुलिस ने जब उससे अंकुर के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया. उसने स्वीकार किया कि अंकुर की हत्या उसी ने गोली मारकर की है. हत्या की वजह सुनकर पुलिस अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई. दरअसल, अंकुर और आमिर के बीच अच्छी दोस्ती थी और आमिर के घर अंकुर आता जाता था.

आरोप है कि इसी दौरान अंकुर की नजर आमिर की बहन पर पड़ी. वह आमिर की गैरमौजूदगी में उसकी बहन से जबरदस्ती करने की कोशिश करता था. आमिर की बहन ने अपने भाई से इस बात का खुलासा किया तो आमिर ने अंकुर को समझाने की कोशिश भी की.

आमिर ने मन ही मन अंकुर को सबक सिखाने की ठान ली. अंकुर की दिनचर्या उसे पता थी और उसने 10 जनवरी की रात अंकुर को चौकी से उठाया और खेत में ले जाकर दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस की पूछताछ में आमिर ने बताया कि अंकुर उस पर आंखें मूंदकर यकीन करता था. इसलिए उसने वारदात की रात पुलिस चौकी में सो रहे अंकुर को जगा कर कहा कि पास के गांव में असलहा का बड़ा जखीरा है. गुडवर्क के चक्कर में अंकुर ने उस पर यकीन किया और आमिर ने साजिश को अंजाम देकर अंकुर को खत्म कर दिया.

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आमिर ने अपनी बहन पर अंकुर के बदनियत होने की बात कही है. मामला सामने आने के बाद दोनों के बीच तल्ख़ियां भी बढ़ गई थीं मगर आमिर ने कुछ भी जाहिर नहीं होने दिया. आमिर की एक सूचना पर भी अपेक्षित मामला नहीं मिला तो अंकुर ने उसके साथ गाली-गलौज भी की थी. इसी रंजिश के चलते आमिर ने अंकुर की हत्या की है. आमिर ने अपराध किया जाना स्वीकार कर लिया है. उसे जेल भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget