एक्सप्लोरर

मेरठ: चाचा के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटी ने की पिता की हत्या

पिता अपनी बेटी और अपने भाई के बीच चल रहे अवैध संबंध का विरोध कर रहा था, जिस वजह से बेटी ने अपने चाचा के साथ मिलकर ये कदम उठाया. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया.

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक पिता को अपनी बेटी के अवैध संबंधों की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. पिता को उसकी बेटी और सगे भाई ने मिलकर बेरहमी से काटकर मार डाला. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया. पिता अपनी बेटी और अपने भाई के बीच चल रहे अवैध संबंध का विरोध कर रहा था, जिस वजह से बेटी ने अपने चाचा के साथ मिलकर ये कदम उठाया. पुलिस ने जला हुआ शव बरामद कर लिया हैं और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

परतापुर निवासी आशीष कुमार का शव शनिवार को उसके घर के पास पड़े एक खाली प्लॉट में जला हुआ मिला. करीब 90 फ़ीसदी तक चल चुके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि आशीष की हत्या करने वाले कोई और नहीं, उसकी अपनी बेटी और सगा भाई अजय उर्फ नेता है. दरअसल आशीष की बेटी और भाई अजय के बीच अवैध प्रेम संबंध पैदा हो गए थे, जिसका आशीष पुरजोर तरीके से विरोध कर रहा था.

सात महीने पहले ही अपने पिता के पास रहने आई थी

आशीष की शादी 18 साल पहले हस्तिनापुर इलाके की एक महिला से हुई थी. शादी के 3-4 साल बाद वह महिला आशीष को छोड़कर मायके चली गई और फिर उसने अपने प्रेमी से मथुरा में शादी कर ली. आशीष की बेटी तब से अपनी मां के ही पास रही. लेकिन करीब सात महीने पहले आशीष के पास बेटी का फोन आया और उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. दरअसल, सगी मां और सौतेला पिता उसे अपने पास रखने को अब तैयार नहीं थे. एक स्थानीय प्रधान की मदद से हुई पंचायत के बाद आशीष अपनी नाबालिग बेटी को मथुरा से मेरठ ले आया था.

आशीष के साथ उसका भाई अजय उर्फ नेता भी रहता था. अजय की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई. घर में कब नाबालिग बेटी और भाई के बीच अवैध संबंध हो गए, यह आशीष को पता ही नहीं चला. पड़ोसियों के कहने पर आशीष ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने अपने चाचा के साथ रहने की बात कही.

पिता ने दिया था लोकलाज का वास्ता फिर भी नहीं मानी बेटी

आशीष ने बेटी को समाज और लोकलाज का वास्ता दिया, लेकिन वह नही मानी. आशीष किसी भी सूरत में इस संबंध को स्वीकार करने को राजी नही था. आशीष में अपनी बेटी के चाचा के साथ अवैध संबंधों का खुलकर विरोध किया तो दोनों ने उसे खत्म करने की साजिश रच दी. बीती रात अजय और आशीष की बेटी ने मिलकर आशीष की धारदार हथियार से पहले हत्या की और फिर पास के एक प्लॉट में उसका शव जला दिया.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आशीष के तीसरे भाई मनोज ने इस संबंध में अजय और आशीष की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है दोनों आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. घटना को साजिशन अंजाम दिया गया है. जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

VIDEO: प्रियंका-निक की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget