एक्सप्लोरर

मारपीट कर दलित युवक से दिलाई गईं 'दलित और अंबेडकर' को गालियां

दलित छात्र को अपहरण के बाद प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. उसे ना केवल पीटा गया बल्कि उससे खुद की जाति को गालियां भी दिलाई गईं.

मेरठ: दलित छात्र को अपहरण के बाद प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. उसे ना केवल पीटा गया बल्कि उससे खुद की जाति को गालियां भी दिलाई गईं. आरोप है कि इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है. पीड़ित ने बताया कि वह मेरठ के परीक्षितगढ़ का रहने वाला है. उसे पहले कोल्डड्रिंक में नशा कराया गया और फिर पीटा गया. उसे खुद की जाति को गाली देने पर मजबूर किया गया. साथ ही उससे जबरदस्ती बाबा साहेब को भी गालियां दिलवाई गईं. बात यहीं खत्म नहीं हुई. आरोपियों ने उससे अपनी जाति की जय-जयकार कराई. कितनी पार्टियां होंगी महागठबंधन में शामिल, कौन होगा चेहरा और किसको मिलेंगी कितनी सीटें? आरोप है कि वारदात के बाद उसे रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. मोबाइल में रिकॉर्ड किये गये वारदात के वीडियो को व्हाट्सअप ग्रुपों के जरिये वायरल कर दिया गया. वायरल वीडियो परिजनों तक भी पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन छात्र का पता नहीं चल सका. 21 जुलाई की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़े छात्र के हाथ एक रेलवे कर्मचारी ने खोले और वही उसे मेरठ के सिटी स्टेशन तक लेकर आया. पुलिस ने शुरूआत में छात्र के परिजनों की बात पर यकीन ही नहीं किया कि उसे अपहरण के बाद पीटा गया है. मगर जब पुलिस ने वीडियो देखा तो तत्काल मामला दर्ज किया. एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पहचान के लड़कों ने ही छात्र को पीटा है और वीडियो बनाया है. जैसे ही ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, एक मुकदमा कायम कर दिया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ पहले पाओ का नियम सही नहीं'
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget