एक्सप्लोरर

25 साल बाद साथ आ रही हैं SP-BSP, गेस्ट हाउस कांड की वजह से बढ़ी थी दूरी, जानें पूरी कहानी

कांशीराम ने मुलायम सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. जिसके बाद 2 जून 1995 को मीराबाई गेस्टहाउस में मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसी अभद्रता की, जिसे वो कभी भूल नहीं पायीं.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी के बीच दोस्ताना पार्ट-टू शुरू होने वाला है. लेकिन सवाल है कि पार्ट-वन खत्म क्यों हुआ? ये 25 साल पुरानी बात है. इन 25 सालों में दोस्ती तो दूर दोनों के बीच दुश्मनी ऐसी थी कि मायावती, मुलायम सिंह का नाम लेने से भड़क जाती थीं. और मुलायम सिंह, मायावती का नाम लेना पसंद नहीं करते थे. इसकी बानगी तब स्पष्ट तौर पर देखने को मिली थी जब लालू यादव ने बिहार महागठबंधन की तर्ज पर मायावती और मुलायम को साथ आने की सलाह दी. इस सलाह पर मायावती भड़क उठी. उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए लालू यादव की सलाह को खारिज कर दिया.

दरअसल, 2 जून 1995 को मीराबाई गेस्टहाउस में मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसी अभद्रता की. जिसे वो कभी भूल नहीं पायीं. कांशीराम ने मुलायम सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. मायावती, विधायकों के साथ लखनऊ के मीराबाई गेस्टहाउस के कमरा नंबर 1 में थीं. अचानक समाजवादी पार्टी समर्थक गेस्टहाउस में घुस आए. मायावती से अभद्रता की, अपशब्द कहे. खुद को बचाने के लिए मायावती कमरे में बंद हो गईं. ये जख्म वो सालों तक भूल नहीं पाईं. जब-जब दोस्ती की बात आयी तो जख्म हरे हो गये.

लालू की सलाह पर उन्होंने कहा, ''जिस समय मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवाया. तो यदि यही हमला लालू यादव की बहन बेटी के ऊपर होता तो मैं समझती हूं कि वो कभी ये सलाह नहीं देता कि मुलायम सिंह यादव के साथ जाना चाहिए.''

ये बात मायावती की है. मुलायम सिंह यादव तो मायावती का नाम भी लेने से बचते रहे. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि जिसका (मायावती) का नाम आप ले रहे हैं मैं उसका नाम भी नहीं लेता हूं.

गठबंधन: मायावती-अखिलेश आज करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस बोली- हमें किनारे करना बेहद खतरनाक गलती

समाजवादी पार्टी के अखिलेश युग में दोनों अब साथ आ रहे हैं. बुआ-बबुआ के स्वागत में लखनऊ की सड़कें पोस्टरों से भरी है. दोनों के फोटो के साथ 'सपा-बसपा आई है. नई क्रांति लाई है' जैसे नारे लिखे हैं. पार्टी में मुलायम और शिवपाल का दबदबा खत्म हो चुका है. शिवपाल अलग पार्टी का गठन कर चुके हैं. अखिलेश और मायावती के सामने बीजेपी की चुनौती है. दोनों ने पिछले पांच सालों में जनाधार खोए हैं. अब गठबंधन के सहारे पुरानी जमीन तैयार करने की कोशिश है.

क्यों हुआ हमला? मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया. इसके एक साल बाद हुए चुनाव से पहले बीएसपी के साथ एसपी ने रणनीतिक समझौते के तहत गठबंधन किया. मुलायम सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी. दोनों पार्टियों ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी. 1995 तक सरकार चली.

इसी बीच कई मुद्दों पर कांशीराम और मुलायम सिंह के रिश्ते में कड़वाहट आ गई. कांशीराम ही बीएसपी के संस्थापक थे और उनके कहने पर मायावती ने एसपी से अपना गठबंधन तोड़ दिया. इस वजह से मुलायम सिंह यादव की सीएम की कुर्सी छिन गई. जिसके बाद गुस्साए समर्थकों ने मायावती पर हमला कर दिया. इस हमले के बाद कभी सरकारी कार्यक्रम में भी मायावती और मुलायम साथ नजर नहीं आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget