एक्सप्लोरर

मायावती की सलाह, बसों से ना सही ट्रेनों से ही मजदूरों को घर भेजे कांग्रेस

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को ट्रेनों के जरिए ही उनके घर भेज देना चाहिए.

लखनऊ: यूपी में बसों द्वारा श्रमिकों को पहुंचाने पर योगी सरकार और कांग्रेस आमने-सामने है. बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. इसी बीच, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों पर हमला बोला है. मायावती ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने को लेकर सलाह भी दी है. इस मामले को लेकर मायावती ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए.

"घिनौनी राजनीति कर रही बीजेपी-कांग्रेस" पहले ट्वीट में मायावती ने कहा, ''पिछले कई दिन से प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के नाम पर खासकर भाजपा व कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से घिनौनी राजनीति की जा रही है यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है. कहीं ऐसा तो नहीं कि ये पार्टियां आपसी मिलीभगत से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके इनकी त्रासदी से ध्यान हटा रही हैं?''

"ट्रेनों से ही मजदूरों को घर भेजे कांग्रेस" मायावती ने एक और ट्वीट कर कांग्रेस को सलाह भी दी. उन्होंने कहा, 'यदि ऐसा नहीं है तो बसपा का कहना है कि कांग्रेस को श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही घर भेजने में मदद करने पर अड़ने की बजाए, इनका टिकट लेकर ट्रेनों से ही इन्हें इनके घर भेजने में इनकी मदद करनी चाहिये, यह ज्यादा उचित व सही होगा. साथ ही, बसपा की कांग्रेस पार्टी को यह भी सलाह है कि यदि उसे श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही उनकी घर वापसी में मदद करनी है अर्थात ट्रेनों से नहीं करनी है तो फिर इनको अपनी ये सभी बसें कांग्रेस-शासित राज्यों में श्रमिकों की मदद में लगा देनी चाहिये तो यह बेहतर होगा।'

इसके अलावा मायावती ने ये भी कहा कि इन्हीं सब बातों को खास ध्यान में रखकर ही बसपा के लोगों ने अपने सामर्थ्य के हिसाब से प्रचार व प्रसार के चक्कर में ना पड़कर पूरे देश में इनकी हर स्तर पर काफी मदद की है अर्थात भाजपा व कांग्रेस पार्टी की तरह इनकी मदद की आड़ में कोई घिनौनी राजनीति नहीं की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget