एक्सप्लोरर

बारिश ने किया यूपी का हाल बेहाल, कई जगहों से दर्दनाक खबरें आईं सामने, शासन-प्रशासन मुस्तैद

प्राकृतिक आपदाओं ने यूपी को परेशान किया हुआ है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों से जान-माल के नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं.

लखनऊ: प्राकृतिक आपदाओं ने यूपी को परेशान किया हुआ है. लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों से जान-माल के नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले भी जब तेज आंधियां आई थीं तब भी यूपी में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ था. उस वक्त आगरा समेत पूरे ब्रज के इलाकों में काफी नुकसान हुआ था. सीएम योगी को भी कर्नाटक दौरा छोड़ कर वापस लौटना पड़ा था. अब भी बारिश के कारण यूपी भर से दर्द भरी खबरें सामने आ रही हैं. - गाजियाबाद के निवाड़ी में एक घर की छत गिरने की खबर है. इस हादसे में 4 बच्चे घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. - बागपत में भारी बारिश के कारण दो अलग अलग जगहों पर मकान ढहने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. - सहारनपुर में 3 अलग-अलग जगहों पर मकानों के ढह जाने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. - मेरठ के सरधना इलाके में दो मंजिला मकान गिर गया. हादसे में एक बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई. परिवार के तीन लोग घायल भी हैं. - मुजफ्फरनगर में एक मकान की छत गिरने से 8 लोग दब गए. एक बच्ची की मौत हो गई जबकि सात लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. बारिश ने किया यूपी का हाल बेहाल, कई जगहों से दर्दनाक खबरें आईं सामने, शासन-प्रशासन मुस्तैद बारिश का दौर जारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. कई जगहों पर रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कई जिलों में तेज बारिश होने की उम्मीद है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. चक्रवाती परिस्थति की वजह से अगले दो तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19.5 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश ने किया यूपी का हाल बेहाल, कई जगहों से दर्दनाक खबरें आईं सामने, शासन-प्रशासन मुस्तैद बचाव कार्य तेज करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्घस्तर पर संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस बैंड 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के इंचार्ज विजय कुमार सस्पेंड, सोशल मीडिया से कमाई के आरोप
हिमाचल: पुलिस बैंड 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' के इंचार्ज विजय कुमार सस्पेंड, सोशल मीडिया से कमाई के आरोप
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
दिल्ली टीचर मर्डर केस: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप
दिल्ली टीचर मर्डर: '15 लाख दिए, फिर स्कॉर्पियो मांगी', कांस्टेबल पति पर दहेज हत्या और साजिश का आरोप

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget