एक्सप्लोरर

पास होने के बावजूद प्रशासन ने रोका, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर हार्ट अटैक से शख्स की मौत

केशव प्रसाद मिश्रा की मौत की खबर फैलते ही इलाक़े के एसडीएम बॉर्डर पर पहुंचे. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, तो घटना को दुखद बताने लगे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर प्रशासन की लापरवाही से एक बुज़ुर्ग की जान चली गई. कोरिया ज़िले के चिरमिरी में रहने वाले निलेश मिश्रा अपने 78 वर्ष के पिता केशव मिश्रा को लेकर मध्य प्रदेश के उमरिया से बिलासपुर जा रहे थे. अचानक केशव मिश्रा की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें उनके बेटे निलेश मिश्रा ने कोरिया जिले के अस्पताल की ओर रवाना हुए.

इसी दौरान कोरिया ज़िले के मनेंद्रगढ़ के घुटरीटोला के पास मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें रोक लिया. पास दिखाने के बाद भी पुलिस नहीं मानी. परिवार का आरोप है की काफ़ी मिन्नतों के बाद भी पुलिस प्रक्रिया में देरी करती रही. कोरिया ज़िले में प्रवेश करने की इजाज़त देने की बजाय दूसरा रास्ता सुझाती रही. पुलिस कहती रही कि बिलासपुर जाने का रास्ता मध्य प्रदेश से होकर भी है. लेकिन पुलिस ये भूल गई की तबीयत में थोड़ी सुधार के लिए केशव मिश्रा को नज़दीकी अस्पताल की ज़रूरत थी.

परिवार वालों का आरोप है कि अगर उन्हें जाने दिया जाता और समय से इलाज मिल जाता तो केशव मिश्रा की जान बचाई जा सकती थी. परिवार का यह भी आरोप है की क़रीब डेढ़ घंटे बॉर्डर पर रोका गया.

बेटे ने जो बताया, उसे सुन किसी का भी कलेजा कांप जाए केशव मिश्रा के बेटे ने रोते-बिलखते हुए एबीपी न्यूज़ को फ़ोन पर जो जानकारी दी उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा. निलेश मिश्रा की मानें तो जब वो अपने पिता को बॉर्डर पर लेकर आए तो उनके पिता होश में थे और वो बात भी कर रहे थे. बॉर्डर से गुजरने की इजाजत में हो रही देरी को देखकर वो खुद कार से बाहर निकले और दूर से ही हाथ जोड़कर इशारा करने लगे.

उनके बेटे जब उनके पास पहुंचे तो पिता ने कहा मेरी हालात बताओ और मेरी तरफ़ से आग्रह करो. ऐसा करने पर पुलिस मान जाएगी. बेटे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए हर प्रयास किया. हाथ जोड़, प्रशाशन के सामने गिड़गिड़ाए और पैर पकड़ने तक की बात कही, लेकिन उनकी किसी ने एक न सुनी. प्रक्रिया में प्रशासन ने इतनी देर कर दी कि मौक़े पर ही केशव मिश्रा की मौत हो गई. परिवार का यह भी आरोप है कि बॉर्डर पर बैठे लोगों ने कह दिया उन्हें ई-पास देखने नहीं आता है.

गलती मानने को तैयार नहीं प्रशासन केशव प्रसाद मिश्रा की मौत की खबर फैलते ही इलाक़े के एसडीएम बॉर्डर पर पहुंचे. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, तो घटना को दुखद बताने लगे. परिवार के इस आरोप को कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही ने उनके परिजन की जान ले ली. उन्होंने ख़ारिज कर दिया. कहने लगे डेढ़ घंटे नहीं, केवल कुछ मिनट ही रोका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget