एक्सप्लोरर

यूपी: मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुद को बताया सबसे बड़ा गुंडा

मैनपुरी में जनता को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि आपने नाम सुना होगा व्रजेश सिंह का, मुख्तार अंसारी का, अभय सिंह का, अतीक अहमद का तो बता दूं कि ऐसे लोग आकर ओमप्रकाश राजभर को सैल्यूट मारते हैं कहते हैं कि राजभर जी नमस्कार. ऐसा इसलिए क्योंकि राजभर उनसे भी बड़ा गुंडा है.

मैनपुरी: अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं फायर ब्रांड नेता ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, राजभर ने हेकड़ी दिखाते हुए कहा कि उनसे बड़ा गुंडा धरती पर कौन है. मैनपुरी में जनता को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि आपने नाम सुना होगा व्रजेश सिंह का, मुख्तार अंसारी का, अभय सिंह का, अतीक अहमद का तो बता दूं कि ऐसे लोग आकर ओमप्रकाश राजभर को सैल्यूट मारते हैं कहते हैं कि राजभर जी नमस्कार. ऐसा इसलिए क्योंकि राजभर उनसे भी बड़ा गुंडा है.

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है. इस बार कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने ही सरकार के खिलाफ 24 दिसंबर को क्रमिक आंदोलन की आवाज को बुलंद करेंगे. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 24 दिसंबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी क्रमिक आंदोलन के तहत अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर को क्रमिको को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा और वह खुद गाजीपुर में मौजूद रहकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह ने 2017 में राजभर समाज को आरक्षण देने की शर्त पर चुनाव के दौरान भीड़ जुटाई थी और मुझे आरक्षण देते हुए कैबिनेट मंत्री बना दिया लेकिन राजभर समाज को आज तक आरक्षण नहीं मिला राजभर समाज से बीजेपी वादाखिलाफी कर रही है, जिसका नतीजा उनको भुगतना पड़ेगा.

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीट बंटवारे पर उनके नाराजगी होने का आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मैं बीजेपी से यही कहूंगा कि वह मेरी मांगों को मान ले मुझे एक भी सीट नहीं चाहिए जो ओमप्रकाश राजभर का वादा है. दरअसल ओमप्रकाश राजभर पिछड़ी जाति के 27 परसेंट आरक्षण को तीन भागों में बांटने की मांग कर रहे हैं.

वहीं 29 दिसंबर को गाजीपुर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गाजीपुर में जो कार्यक्रम किया जा रहा है वह राजभर समाज से छलावा है. सुहेलदेव के नाम पर तो डाक टिकट जारी किया जा रहा है लेकिन उनके नाम के आगे महाराज नहीं लगाया जा रहा है. यही नहीं उन्होंने कहा कि वो जानना चाहेंगे कि डाक टिकट जारी करने से किसको फायदा पहुंचेगा अगर उनको सच में महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देना है तो राजभर समाज के गरीब और वंचित लोगों को आवास, रोजगार और शौचालय प्रदान करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget