एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: जबलपुर में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, गोली चलने से तीन घायल

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. करीब आधे घंटे में स्थिति नियंत्रित हो गयी.

भोपाल: जबलपुर के बेलबाग थानाक्षेत्र में रविवार रात कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिस दौरान गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोडऩे पड़े.

बेलबाग थाना प्रभारी दीपक जोशी ने बताया कि बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को साड़ियां बांटे जाने की शिकायत की थी. इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग की टीम आई थी और पुलिस उनके सहयोग के लिए पहुंची थी. चुनाव आयोग की टीम जांच के बाद वापस चली गई. उन्होंने बताया कि रात में लगभग साढ़े दस बजे दोनों दलों के समर्थक थाने के बाहर एकत्र होने लगे और तनाव की स्थिति बन गयी.

पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु उनके बीच हिंसक टकराव हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि गोली लगने से बीजेपी कार्यकर्ता विश्वास सोनकर और कांग्रेस कार्यकर्ता तपन जैन और मनीष सेन घायल हुए हैं.

दोनों पक्षों के लोगों ने थाने के अंदर भी एक-दूसरे पर हमले का प्रयास किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया. हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. करीब आधे घंटे में स्थिति नियंत्रित हो गयी.

जानिए, कहां-कहां आप देख सकते हैं 'मध्य प्रदेश शिखर सम्मेलन' की लाइव कवरेज

जोशी ने बताया कि पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के भाई जय घनघोरिया, भरत घनघोरिया, बीजेपी प्रत्याशी के बेटे राजा और राम सहित दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित पांच अपराधिक प्रकरण दर्ज किये हैं. लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget