एक्सप्लोरर

विवेक तिवारी केस: 'पुलिस अंकल आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारिएगा'

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिसवाले ने हत्या कर दी. इस मामले में दो पुलिसवालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और एसआईटी जांच कर रही है. अब लखनऊ के लोगों ने अपनी गाड़ी पर पोस्टर लगा लिए हैं जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिसवाले ने हत्या कर दी. इस मामले में दो पुलिसवालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और एसआईटी जांच कर रही है. अब लखनऊ के लोगों ने अपनी गाड़ी पर पोस्टर लगा लिए हैं जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लोगों ने जो पोस्टर गाड़ी पर लगाए हैं उन पर लिखा है- पुलिस अंकल, आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारना. लखनऊ के बच्चे इस तरह के पोस्टरों को अपने परिवार की गाड़ियों पर लगा रहे हैं. लखनऊ भर में इस घटना के बाद खौफ और दहशत का माहौल है. पुलिस के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है. साथ ही लखनऊ की छवि को लेकर भी लोग चिंतित हैं. विवेक तिवारी केस: 'पुलिस अंकल आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रुक जाएंगे, प्लीज गोली मत मारिएगा सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की पोस्ट लिख रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इन तस्वीरें एक अलावा एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है - एक वक्त कहा जाता था कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं लेकिन अब कहा जाता है, घबराइए आप लखनऊ में हैं. दूसरी ओर आरोपी प्रशांत के समर्थन में भी कुछ पुलिसवाले सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं. सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने फेसबुक पर आरोपी सिपाही का बचाव किया है. उन्होंने लिखा है कि परिस्थितियों की जांच जरूरी है. उन्होंने लिखा है कि अगर विवेक की पत्नी को ये पता था कि वो सना के साथ हैं तो फिर विवेक घबराए क्यों. कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी सिपाही की पत्नी के अकाउंट में पैसे भेजे जा रहे हैं. आरोपी सिपाही की पत्नी की बैंक पासबुक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की तस्वीरें व्हाट्सएप पर सर्कुलेट हो रही हैं. कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें पुलिसवाले अपने बच्चों के साथ हैं, बच्चों के हाथ में पोस्टर है जिस पर लिखा है- अंकल पापा गाड़ी रोकें तो रोक लेना, प्लीज कुचलना मत.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? नहीं भरा जा सका बेल बॉन्ड, आया ये अपडेट
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
CM पद पर फैसले से पहले BJP के मंत्री का बड़ा बयान, 'अगर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार...'
हिमाचल प्रदेश: सप्लीमेंट्री बजट पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- खर्च पर नहीं है सरकार का नियंत्रण
हिमाचल प्रदेश: सप्लीमेंट्री बजट पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- खर्च पर नहीं है सरकार का नियंत्रण
Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget