एक्सप्लोरर

लखनऊ: वेबसाइट हैक कर बिना पेमेंट किए ई-टिकट बना रहा था गिरोह, चार लोग गिरफ्तार

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि बल ने कानपुर निवासी अमित कुमार और मुदित शर्मा और दो नाबालिग लड़कों को कल लखनऊ के वजीरगंज इलाके में गिरफ्तार किया. इन अभियुक्तों पर परिवहन विभाग की वेबसाइट को हैक कर ई-टिकट बनाकर विभाग को लाखों रूपए की क्षति पहुंचाने का आरोप है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट हैक करके पेमेंट किए बगैर ई-टिकट बनाकर लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि बल ने कानपुर निवासी अमित कुमार और मुदित शर्मा और दो नाबालिग लड़कों को कल लखनऊ के वजीरगंज इलाके में गिरफ्तार किया. इन अभियुक्तों पर परिवहन विभाग की वेबसाइट को हैक कर ई-टिकट बनाकर विभाग को लाखों रूपए की क्षति पहुंचाने का आरोप है.

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम प्रशासन ने एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश से विभाग की वेबसाइट से बुक कराये गये टिकटों के एवज में अपेक्षित धनराशि नहीं मिलने की शिकायत की थी.

मामले की जांच में पता लगा कि इस हरकत में शामिल गिरोह के सदस्यों ने व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिए हजारों लोगों से सम्पर्क बनाया है. एसटीएफ ने पड़ताल के बाद गिरोह के सरगना अमित कुमार भारती को चिन्हित किया. भारती और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ की गई. शक यकीन में बदलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

सूत्रों के मुताबिक अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वे एक सिक्योरिटी टेस्टिंग साफ्टवेयर की मदद से परिवहन निगम के आनलाइन पेमेंट गेटवे की कमियों का फायदा उठाते हुए ई-टिकट बनाते थे.

उन्होंने बताया कि इस दौरान वे निगम के भुगतान पुष्टि डेटा से छेड़छाड़ करते थे, जिससे निगम की वेबसाइट पर भुगतान सफलतापूर्वक सम्पन्न होने का संदेश तो आता था लेकिन निगम को धन नहीं मिल पाता था. गिरोह के सदस्य व्हाट्सऐप और फेसबुक पर बने ग्रुप्स की मदद से उन ई-टिकटों को सस्ते दामों का लालच देकर बेच देते थे.

पूछताछ से यह भी पता चला कि इस तरह हैकिंग के माध्यम से बिना पैसे दिए टिकट बुक कराने वाले लोग कई प्रान्तों की राजधानियों में सक्रिय हैं.बहरहाल, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget