एक्सप्लोरर

पिस्टल लहराकर फ़िल्मी अंदाज़ में लूट लिए साढ़े चार लाख, वारदात सीसीटीवी में कैद

इलाहाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा एक इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में घुस वहां के कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर तकरीबन साढ़े चार लाख रूपये की लूट किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा एक इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में घुस वहां के कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर तकरीबन साढ़े चार लाख रूपये की लूट किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि मुंह में गमछा बांधे एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर देल्ही बेली इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में घुसा.

नीदरलैंड की महारानी ने किया स्पोर्ट्स फैक्ट्री का दौरा, जीता सबका दिल

गले में बैग टांगे हुए बदमाश ने सीधे कैशियर को निशाना बनाया और उसे गन प्वाइंट पर लेते हुए कैश की डिमांड कर दी. मौत को सामने देख कैशियर मदन लाल ने फ़ौरन दफ्तर में रखा चार लाख चालीस हजार रूपये कैश सामने मेज पर रख दिए.

बदमाश ने पूरे रूपये अपने बैग में भरे और पिस्टल लहराते और लोगों को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया. चश्मदीदों के मुताबिक़ बदमाश का एक साथी बाहर निगाह बनाए हुआ था और वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले.

72 घंटे तक ट्रेन में रही लाश, किसी को कानोंकान नहीं हुई खबर

यह सनसनीखेज वारदात शहर के जार्ज टाउन इलाके की दरभंगा कालोनी में रात तकरीबन दस बजे की है. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दफ्तर बंद हो रहा था. वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने में जुट गई है. बहरहाल फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने इलाहाबाद की क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget