एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी डिम्पल यादव, बीजेपी बना रही है यह मास्टर प्लान

बीजेपी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज की सीट बड़े अंतर से जीत रही है. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का कन्नौज सीट पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है.

कानपुर: दुनिया भर में अपनी खुश्बू का जलवा बिखेरने वाला कन्नौज एक बार फिर से सुर्खियों में है. कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिम्पल यादव को कन्नौज से कैंडिडेट घोषित किया है. वहीं बीजेपी सपा से कन्नौज की सीट छीनने के लिए वीवीआईपी या फिर बॉलीवुड एक्टर को चुनावी मैदान में उतारने की योजना बना रही है. बॉलीवुड तड़के के साथ इस संसदीय सीट का चुनाव और भी दिलचस्प होने वाला है. बीजेपी कन्नौज की लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही है. बीजेपी का कहना है कि कन्नौज का चुनाव त्रिकोणी होने वाला है और इसका सीधा फायदा पार्टी को होगा.

कन्नौज समाजवादी पार्टी की कर्मभूमि रही है. कन्नौज की जनता ने समाजवादी पार्टी पर अटूट भरोसा रहा है यही वजह है कि यह सीट वीआईपी सीट बन कर रह गई. 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर भी यह सीट समाजवादी पार्टी से नहीं छीन पाई थी. 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा, बसपा कांग्रेस का सूफड़ा साफ़ हो गया था. इसके बावजूद अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने जीत हासिल करके सपा का सम्मान बचाने का काम किया था.

बीजेपी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज की सीट बड़े अंतर से जीत रही है. जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी डिम्पल यादव के अपोजिट किसको मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि कन्नौज से हमारा प्रत्याशी कौन होगा यह तो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. लेकिन जो भी कैंडिडेट होगा वो वीआईपी होगा. जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी किसी फ़िल्मी सितारे को टिकट देने जा रही है तो उन्होंने कहा कुछ भी हो सकता है.

नरेन्द्र राजपूत ने बताया कि कन्नौज में 1474 बूथ है और हर बूथ पर हम बहुत मजबूत हैं. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का कन्नौज सीट पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है. यहाँ का चुनाव त्रिकोणी होने वाला है जिसका फायदा बीजेपी को मिलेगा . सपा और प्रसपा की लड़ाई में बीजेपी को फायदा होने वाला है .

नरेन्द्र राजपूत ने बताया कि कन्नौज में तीन विधान सभा सीटे हैं. 2017 के विधान सभा चुनाव में हमने तीन विधानसभा सीटों में से 2 पर कब्ज़ा किया था. अब कन्नौज की जनता का समाजवादी पार्टी से भरोसा उठ गया है. आज कन्नौज का युवा बीजेपी के साथ हैं युवा वर्ग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित है. केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से लाभान्वित पूरी तरह से बीजेपी के साथ है.

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुन्देलखण्ड की 10 लोकसभा सीटों में से 09 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. हम सिर्फ कन्नौज की सीट हारे थे कन्नौज की सीट सपा ने बेईमानी से जीती थी. लेकिन अब स्थितिया बदल चुकी हैं.

कन्नोज में सबसे ज्यादा ओबीसी ,ब्राह्मण और मुस्लिम वोटर है .प्रसपा किसी दमदार मुस्लिम कैंडिडेट को मैदान में उतारने जा रही है . मुस्लिमो का यदि आधा वोटर भी प्रसपा के खाते में चला गया तो इसका सबसे बड़ा फायदा बीजेपी को होगा . इसके साथ ही कन्नौज का ब्राह्मण और ओबीसी वोटर भी लगभग बीजेपी के साथ है .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget