एक्सप्लोरर

इंदौर से सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार, 'रुको और देखो' की रणनीति अपना रही है कांग्रेस

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल आठ सीटें आती हैं. पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी ने इनमें से चार-चार सीटें जीती थीं.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 30 साल से जीत का स्वाद चखने से महरूम कांग्रेस इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार की प्रतीक्षित घोषणा के आधार पर अपना चुनावी टिकट तय करने की रणनीति पर काम कर रही है. इस बीच, बीजेपी के लिये लगातार आठ बार यह सीट फतह करने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी पर अब तक रहस्य के बादल छाये हैं.

कांग्रेस के एक सूत्र ने नाम जाहिर न किये जाने की शर्त पर बताया, ''हम इंदौर से अपना उम्मीदवार तय करने के मामले में अलग-अलग चुनावी पहलुओं की पड़ताल के साथ यह भी देख रहे हैं कि बीजेपी इस सीट से किस नेता को अपना प्रत्याशी बनाती है? उम्मीद है कि इंदौर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर जल्द फैसला हो जायेगा.'' बहरहाल, गत नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनाव में 15 साल के लम्बे अंतराल के बाद बीजेपी को सूबे की सत्ता से बेदखल करने वाली कांग्रेस का उत्साह आसन्न लोकसभा चुनावों में बढ़ा हुआ है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, ''हमें इस बार विधानसभा चुनावों की जीत का लोकसभा चुनावों में पूरा फायदा मिलेगा. इंदौर से बीजेपी भले ही अपने किसी भी नेता को चुनाव लड़ा ले. हम यह सीट बीजेपी से छीनकर ही रहेंगे, क्योंकि अब चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं.'' ग्रामीण और शहरी मतदाताओं की मिश्रित आबादी वाले इंदौर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कुल आठ सीटें आती हैं. पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी ने इनमें से चार-चार सीटें जीती थीं. यानी विधानसभा चुनावों के नतीजों की दलीय स्थिति के आधार पर अनुमान लगाया जाये, तो इस बार इंदौर लोकसभा सीट की चुनावी जंग में दोनों धुर प्रतिद्वंद्वी सियासी खेमों के पास जीत के समान अवसर दिखायी देते हैं.

कांग्रेस की ओर से इंदौर लोकसभा सीट के चुनावी टिकट के दावेदारों में स्थानीय कांग्रेस नेता पंकज संघवी, प्रदेश कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल और इस समिति के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के नाम चर्चा में हैं. इनके अलावा, सूबे की कमलनाथ सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी भी घोषणा कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस आलाकमान का आदेश होगा, तो वह इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं. पटवारी इंदौर जिले की ही राऊ सीट के दो बार के कांग्रेस विधायक हैं.

दिल्ली: सीट बंटवारे पर AAP-कांग्रेस में बातचीत शुरू, सीटों को लेकर फंसा पेंच

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
'पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में अपार संभावनाएं', CM मान बोले- इन्वेस्ट करें सरकार करेगी सपोर्ट
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget