एक्सप्लोरर

बीते पांच सालों में गिरिराज सिंह की संपत्ति करीब 66% बढ़ी, पास में 174000 रुपये कैश

हलफनामे के मुताबिक गिरिराज सिंह की प्रॉपर्टी पिछले पांच साल में 66 फीसदी बढ़ी है. इसके अलावा उनके खिलाफ जनप्रतिनिधि कानून के तहत कुल आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.

Lok Sabha Election 2019: बेगूसराय बिहार की हॉट सीट मानी जा रही है. बीजेपी ने यहां से अपने फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को टिकट दिया है. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक गिरिराज सिंह और उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति 8,30,24,577 रुपये की है जो 2014 में 5,00,54,771 रुपये थी. गिरिराज सिंह और उनकी पत्नी पर 1,22,36,000 रुपये की देनदारी है जिसमें कार और होम लोन शामिल है. हलफनामे के मुताबिक बीते पांच सालों में गिरिराज सिंह की संपत्ति करीब 66 फीसदी बढ़ी है.

इसके अलावा गिरिराज सिंह के पास 1,74,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 1,10,000 रुपये नकद हैं जबकि अलग-अलग बैंक खातों में करीब 83 लाख रुपये जमा हैं. उन पर आचार संहिता के उल्लंघन, भू-स्वामित्व विवाद और जनप्रतिनिधि कानून के तहत कुल आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. इस सीट पर सीपीआई ने कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. अगर चुनावी हलफनामे की तुलना की जाए तो गिरिराज कन्हैया से करीब 150 गुना ज्यादा अमीर हैं. साल 2017-18 में कन्हैया की कुल आय 6,30,360 रुपये थी जबकि 2018-19 में ये घटकर 2,28,290 रुपये हो गई.

बता दें कि बेगूसराय सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं. नतीजे 23 मई को आने हैं. इस सीट पर महागठबंधन की तरफ से तनवीर हसन मैदान में हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के भोला सिंह ने 4 लाख 28 हजार 227 वोट हासिल किये थे और 58 हजार 335 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. पिछले साल 19 अक्टूबर को उनका निधन हो गया.

बेगूसराय लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के एमडी. तनवीर हसन रहे थे जिन्होंने 3 लाख 69 हजार 892 वोट हासिल किये थे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राजेंद्र प्रसाद सिंह 1 लाख 92 हजार 639 वोट पाकर तीसरे तो NOTA के इनमें से कोई भी नहीं 26 हजार 622 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे.

फटाफट देखिए अबतक की बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget