एक्सप्लोरर

बिहार: सुपौल सीट कांग्रेस के खाते में, मौजूदा सांसद रंजीत रंजन को टिकट मिलना तय- सूत्र

कल महागठबंधन में कल यानी शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. ये साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज होनी थी जिसमें सभी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होना था. लेकिन सीटों को लेकर फंसे पेंच को लेकर ये टाल दिया गया.

Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर मामला सुलझ गया है. सूत्रों के मुताबिक बेतिया से कीर्ति आजाद को टिकट मिलना तय है. इसके साथ ही सूत्रों ने यह भी बताया कि सुपौल सीट पर कांग्रेस का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. सुपौल से फिलहाल कांग्रेस की रंजीत रंजन सांसद हैं. ऐसे में इस बार उनका लड़ना तय है. कल सुबह 10 बजे इसका एलान किया जाएगा.

दरअसल महागठबंधन में सभी उम्मीदवारों का एलान आज शाम छह बजे किया जाना था. पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक पटना में आज महागठबंधन का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी. लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर फंसे पेंच की वजह से इसे टाल दिया गया. इसके चलते ही तेजस्वी यादव ने अपनी एक रैली टाल दी. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की डेट भी बढ़ा दी गई. अब वे 6 अप्रैल को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे.

अभी तक महागठबंधन में नौ सीटों की घोषणा की गई है. इसमें कांग्रेस के खाते में तीन, आरजेडी के खाते में तीन, हम पार्टी के खाते में दो और आरएलएसपी के खाते में एक सीट दी गई है.

गया- हम- जीतन राम मांझी नवादा- आरजेडी- विभा देवी जमुई- आरएलएसपी- भूदेव चौधरी औरंगाबाद- हम- उपेंद्र प्रसाद किशनगंज- कांग्रेस पूर्णिया- कांग्रेस- उदय सिंह कटिहार- कांग्रेस- तारिक अनवर बांका- आरजेडी- जयप्रकाश यादव भागलपुर- आरजेडी- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत आरजेडी 20, कांग्रेस नौ, आरएलएसपी पांच, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सहनी की पार्टी तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आरजेडी अपने हिस्से से एक सीट सीपीआई (एमएल) को देगी और शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे.

बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख

पहला चरण, 11 अप्रैल (चार सीट)- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. दूसरा चरण, 18 अप्रैल (पांच सीट)- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. तीसरा चरण, 23 अप्रैल (पांच सीट)- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. चौथा चरण, 29 अप्रैल (पांच सीट)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पांचवां चरण, 6 मई (पांच सीट)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. छठा चरण, 12 मई (आठ सीट)- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. सातवां चरण, 19 मई (आठ सीट)- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, जहानाबाद और काराकाट. यह भी देखें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget