एक्सप्लोरर

बिहार: 12 मई को छठे चरण में इन आठ सीटों पर होगी वोटिंग, 2014 में NDA ने जीती थी सभी सीटें

छठे चरण के बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इन सभी आठ सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी. इसमें में सात सीट बीजेपी और एक सीट एलजेपी ने जीती थी.

Lok Sabha Election 2019: देश में लोकसभा चुनाव अब ढलान की तरफ है. पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं और दो चरण और बाकी हैं. छठे चरण के लिए 12 मई को वोटिंग होनी है. बिहार की कुल 40 सीटों में अब तक पांच चरणों के तहत 24 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बाकी बची 16 सीटों मतदान होने हैं. 12 मई को आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज लोकसभा सीट शामिल है.

पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी. आठ में सात सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और एक सीट एलजेपी के खाते में गई थी. वाल्मीकि नगर से बीजेपी के सतीश चंद्र दूबे, पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से बीजेपी के राधा मोहन सिंह, शिवहर से बीजेपी की रमा देवी, गोपालगंज से बीजेपी के जनक राम, सीवान से बीजेपी के ओम प्रकाश यादव और महाराजगंज से बीजेपी के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने चुनाव जीता था. वैशाली की सीट एलजेपी ने जीती थी. यहां से एलजेपी के उम्मीदवार रामा किशोर सिंह चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे.

एनडीए के ये उम्मीदवार हैं मैदान में

इस बार एनडीए में सीट बंटवारे के तहत इन आठ सीटों में से चार सीटें बीजेपी के पास गई हैं. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और महाराजगंज सीट शामिल हैं. चारों सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है. जेडीयू के खाते में वाल्मीकि नगर, गोपालगंज और सीवान की सीट गई है. वाल्मीकि नगर से जेडीयू ने वैद्यनाथ प्रसाद महतो, गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन और सीवान से कविता सिंह को टिकट दिया है. वैशाली सीट एलजेपी को दी गई है. इस बार वैशाली से एलेजी ने वीणा देवी को टिकट दिया है.

महागठबंधन के ये उम्मीदवार हैं मैदान में

महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत इन आठ सीटों में से पांच सीटें आरजेडी के खाते में गई हैं. इसमें वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज और शिवहर सीट शामिल है. वैशाली से आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपागंज से सुरेंद्र राम, सीवान से हिना शहाब, महाराजगंज से रनधीर सिंह और शिवहर से सैयद फैसल अली मैदान में हैं. वाल्मिकी नगर सीट कांग्रेस के खाते में गई है. यहां से कांग्रेस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केदार पाण्डेय के पोते शाश्वत केदार को टिकट दिया है. वहीं पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण सीट आरएलएसपी के खाते में गई है. आरएलएसपी ने पश्चिम चंपारण से डॉ बृजेश कुमार कुशवाहा और पूर्वी चंपारण से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह के बेटे आकाश कुमार सिंह को टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget