एक्सप्लोरर

बिहार: चौथे फेज में शाम छह बजे तक 58.92% मतदान, बेगूसराय में सबसे अधिक वोटिंग

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में क्रमश: 56.68 प्रतिशत, 60.56 प्रतिशत, 60.80 प्रतिशत, 61.27 प्रतिशत और 55.38 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में आज शाम छह बजे तक 58.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर श्रीनिवास ने बताया कि बिहार के पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में छह बजे तक 58.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जो 2014 के आम चुनावों के मतदान 56.18 प्रतिशत से लगभग 2.74 प्रतिशत अधिक रहा.

अधिकारी ने बताया कि दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में क्रमश: 56.68 प्रतिशत, 60.56 प्रतिशत, 60.80 प्रतिशत, 61.27 प्रतिशत और 55.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. श्रीनिवास ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता की संख्या 8774996 थी जिसमें 4670848 पुरूष मतदाता, 4103920 महिला मतदाता और 228 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. उन्होंने आज के मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान कुल 60 लोगों को 54 वाहनों के साथ हिरासत में लिया गया.

श्रीनिवास ने बताया कि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहिद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 221 पर मतदाताओं द्वारा विकास कार्य मुद्दों के आधार पर मतदान का बहिष्कार किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है. इन संसदीय क्षेत्रों के तीन महिला उम्मीदवारो समेत कुल 66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में कैद हो गया.

2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की इन पांचों सीटों में से तीन पर बीजेपी और दो पर एलेजपी की जीत हुई थी जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ी बीजेपी और जेडीयू ने जीत हासिल की थी. बीजेपी ने बेगूसारय से इसबार केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को मैदान में उतरा है जहां उनका मुकाबला सीपीआई के कन्हैया कुमार और आरजेडी के तनवीर हसन से है. बेगूसराय से पिछली बार बीजेपी सांसद रहे भोला प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल निधन हो गया था.

दरभंगा से निवर्तमान सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाने पर पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से गोपाल जी ठाकुर को टिकट दिया है जिनके मुकाबले आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव मैदान में हैं.

मुंगेर से बिहार के मंत्री और जेडीयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एनडीए उम्मीदवार के तौर पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं. यहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से है.

उजियारपुर से निवर्तमान सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय दोबारा चुनावी मैदान में हैं जहां उनका मुकाबला विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से है. समस्तीपुर से निवर्तमान एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान एनडीए उम्मीदवार के तौर एक बार फिर अपना भाग्य आजमा रहे हैं और उनके मुकाबले यहां कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार खड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget