एक्सप्लोरर

बिहार: तीसरे चरण के तहत पांच सीटों पर मतदान खत्म, शाम छह बजे तक 60% हुई वोटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर श्रीनिवास ने बताया कि बिना किसी हिंसा की घटना के आज वोटिंग संपन्न रहा. सुपौल लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 62.80 फीसदी वोटिंग हुई.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में संपन्न चुनाव के दौरान शाम छह बजे तक 60.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर श्रीनिवास ने बताया कि प्रदेश के पांच संसदीय क्षेत्रों- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में छह बजे तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

श्रीनिवास ने बताया कि झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगडिया में क्रमश: 56.92 प्रतिशत, 62.80 प्रतिशत, 62.34 प्रतिशत, 59.12 प्रतिशत और 58.83 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2014 के आम चुनावों के मतदान 59.08 प्रतिशत से लगभग 0.92 प्रतिशत अधिक रहा. उन्होंने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 8899815 थी. जिसमें 4655306 पुरुष और 4244284 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा 225 थर्ड जेंडर और 9008 सेवा मतदाता शामिल हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और बिना किसी हिंसा के संपन्न हो गया. उन्होंने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के दौरान कुल 46 लोगों को 38 वाहनों के साथ हिरासत में लिया गया. इन संसदीय क्षेत्रों में चुनावी मैदान में डटे हुए कुल 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में बंद हो गया. इन उम्मीदवारों में 5 महिलायें भी शामिल हैं.

झंझारपुर से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला जेडीयू के रामप्रीत मंडल और राजद के गुलाब यादव के बीच है. हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है. इसी तरह सुपौल क्षेत्र से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन जेडीयू के बिलेश्वर कामत और कांग्रेस की रंजीत रंजन के बीच सीधा मुकाबला है. रंजीत रंजन सुपौल से मौजूदा सांसद हैं.

अररिया में सीधा मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद सरफराज आलम और बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह के बीच है. वहीं मधेपुरा में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शरद यादव और जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव और मौजूदा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इसी प्रकार खगडि़या में मुख्य मुकाबला सीधा मुकाबला एलजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद महबूब अली कैसर और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के बीच है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget