एक्सप्लोरर

अलीगढ़ पुलिस ने किया दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मारने का दावा, परिजनों ने बताया निर्दोष

जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी अपराधियों को मारने का दावा किया. हालांकि मारे गए कथित बदमाशों के परिजनों के मुताबिक वे दोनों पूरी तरह बेकसूर थे. बसपा के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्ला ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

अलीगढ़: जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो इनामी अपराधियों को मारने का दावा किया. हालांकि मारे गए कथित बदमाशों के परिजनों के मुताबिक वे दोनों पूरी तरह बेकसूर थे. बसपा के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्ला ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र के मछुआ गांव के पास पुलिस ने मुस्तकीम तथा नौशाद नामक इनामी बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं. जवाबी कार्रवाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. साहनी ने बताया कि नौशाद और मुस्तकीम पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था. इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दावा है कि दोनों अपराधियों ने मरने से पहले अपने बयान में इस महीने के शुरू में हुई दो साधुओं की हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. मुठभेड़ में मारे गए नौशाद की मां शाहीन का कहना है कि उसका बेटा पेशे से मजदूर था और पुलिस ने नौशाद तथा उसके बहनोई मुस्तकीम को पिछले रविवार को अतरौली क्षेत्र में अनेक लोगों के सामने जबरन उठा लिया था और मुठभेड़ के नाम पर दोनों को मार डाला. वे दोनों बेकसूर थे. अलीगढ़ शहर से बसपा के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्ला ने देर शाम संवाददाताओं से कहा कि पुलिस की मुठभेड़ की कहानी बिल्कुल फर्जी है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की. इन आरोपों पर जवाब लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर LIVE: 5 हजार के अंतर से प्रशांत किशोर आगे, BJP-RJD दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी
बांकीपुर LIVE: 5 हजार के अंतर से प्रशांत किशोर आगे, BJP-RJD दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget