एक्सप्लोरर

यूपी में संवैधानिक संकट नहीं है ये पार्टी का झगड़ा- राज्यपाल

नई दिल्लीः यूपी में समाजवादी पार्टी का पारिवारिक कलह अब चुनाव आयोग के दर पर पहुंच चुका है. चुनाव चिन्ह साईकिल को लेकर मुलायम खेमा और अखिलेश गुट चुनाव आयोग में अपनी दावेदारी पेश कर आए हैं.  इस बीच यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने जौनपुर में कहा कि ''प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है मेरी पैनी नज़र सभी राजनैतिक घटनाओं पर बनी हुई है, एक पार्टी विशेष में जो कुछ हो रहा है वो उनका आंतरिक मामला है,अभी तक किसी पार्टी ने बहुमत को लेकर मुझसे शिकायत नहीं की हैं. कल सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग से मिलकर साईकिल को अपना बताया तो आज अखिलेश गुट की ओर से रामगोपाल यादव चुनाव आयोग से मिले. इस बीच बाप-बेटे (मुलायम-अखिलेश) में बातचीत की कोशिशें भी हुईं लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक ये कोशिश नाकाम रही. इसके अलावा सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को निर्देश दिया है कि वह चुनाव आयोग को 1 जनवरी को रामगोपाल यादव की ओर से किए गए अधिवेशन को लेकर ज्ञापन सौंपे. रामगोपाल की ओर से किया गया ये अधिवेशन असंवैधानिक है क्योंकि पार्टी महासचिव के पद से निष्कासित होने पर वह इसतरह का अधिवेशन नहीं कर सकते.         पढ़ें  UPDATE
  • यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने जौनपुर में कहा कि ''प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है मेरी पैनी नज़र सभी राजनैतिक घटनाओं पर बनी हुई है, एक पार्टी विशेष में जो कुछ हो रहा है वो उनका आंतरिक मामला है,अभी तक किसी पार्टी ने बहुमत को लेकर मुझसे शिकायत नहीं की हैं.
  • मुलायम और अखिलेश के बीच बातचीत की कोशिश फेल- सूत्र
  • रामगोपाल यादव का अधिवेशन असंवैधानिक था, निष्कासित महासचिव को इसका कोई अधिकार नहीं-सूत्र
  • मुलायम सिंह ने अमर सिंह को चुनाव आयोग जाने को कहा और लिखित ज्ञापन सौंपने को कहा-सूत्र
  • शिवपाल यादव बैठक के लिए मुलयाम सिंह के घर पहुंचे. करीब एक घंटे से मुलायम के घर पर अखिलेश के साथ उनकी बैठक चल रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी सुलह हो सकती है.
  • अखिलेश-मुलायम कर रहे हैं बातचीत और इसमें शिवपाल भी जाने वाले थे. लेकिन इस पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा- मुझे बैठक का पता नहीं अगर बैठक में नेता जी बुलाएंगे तो जरूर जाएँगे. 
  • मुलायम सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव. दोनों के बीतचीत हो रही है. कल अखिलेश यादव ने सुलह का प्रस्ताव रखा था. इससे पहले मुलायम सिंह ने दिल्ली से लखनऊ आने से पहले फोन पर अखिलेश यादव से बात की थी.
  • रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को बताया: अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है. 90 प्रतिशत सदस्य हमारे साथ हैं.
  • वहीं, शिवपाल यादव भी लखनऊ पहुंच गए हैं. शिपवाल मुलायम के साथ बैठक करने सीधे उनके आवास पर जाएंगे.
  • सपा में चल रही हलचल पर राजनाथ सिंह ने कहा-यूपी की घटना से हम दुखी हैं. किसी परिवार में ऐसा होता है तो किसी भी भारतीय को स्वीकार नहीं होगा लेकिन पूरा परिवार सत्ता में है इसीलिए इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है. लेकिन अगली सरकार जनता को हुए नुकसान की भरपाई करेगी.मुलायम सिंह यादव लखनऊ पहुंचे, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
  • सपा में कलह पर बोले आजम खान- सारे दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. सुलह की कोशिश जारी रहेगी.
क्या हुआ था 1 जनवरी को हुए अधिवेशन में? राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था जबकि मुलायम को पार्टी का संरक्षक बना दिया गया था. इस अधिवेशन में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा महासचिव नरेश अग्रवाल, कभी सपा मुखिया के बेहद विश्वासपात्र रहे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, मंत्री रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह आदि ऐसे नेता शामिल हुए थे जो कभी मुलायम के साथ खड़े रहते थे. इससे नाराज सपा मुखिया ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी जिसमें सम्मेलन में हुए तमाम फैसलों को अवैध घोषित किया गया था. इसके अलावा मुलायम ने अधिवेशन में शिरकत करने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा तथा पार्टी महासचिव नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
महाराष्ट्र: शादी के 4 महीने में संजना की मौत! पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget