एक्सप्लोरर

आतंकी मन्नान वानी के लिए AMU कैंपस में श्रद्धांजलि सभा, तीन छात्रों को किया गया निलंबित

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है. हाल ही में दो बार जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद हुआ था. अब आतंकी मन्नान वानी के मारे जाने के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी वहां किया गया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है. हाल ही में दो बार जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद हुआ था. अब आतंकी मन्नान वानी के मारे जाने के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी वहां किया गया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. जिस आतंकी की बात हो रही है वो कुछ महीने तक इसी कैम्पस में रिसर्च छात्र था. आतंकी का नाम मन्नान वानी और उसके हीरो बनाने की कोशिश करने वाले एएमयू के छात्रों का एक गुट है जिसमें ज्यादातर कश्मीरी छात्र हैं. जैसे ही मन्नान की मौत की खबर एएमयू पहुंची, कुछ छात्रों ने उसे शहीद घोषित करते हुए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. इसके बाद नमाज ए जनाजा पढ़ने का भी प्रयास किया गया. हालांकि एएमयू के ही कुछ छात्रों ने इसका विरोध भी किया. करीब 150 छात्रों ने एक शोक सभा भी आयोजित की. तीन छात्रों को अनुशासनहीनता के लिए निलंबित किया गया है. तीनों छात्र कश्मीरी बताए जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जब सभा का विरोध किया तो उनको भी विरोध का सामना करना पड़ा. शोकसभा में शामिल छात्र उन लोगों से बहस कर रहे थे जो लोग सभा के लिए छात्रों को रोक रहे थे. मन्नान वानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र था. कलम से उसका वास्ता होना था लेकिन न जाने कब उसने एके 47 राइफल थाम लिया. जम्मू कश्मीर में कल सुरक्षाबलों ने जिन दो आतंकियों का एनकाउंटर किया, मन्नान वाऩी उन्हीं में से एक था. एनकाउंटर के दौरान 500 स्थानीय लोग जमा हो गए और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी हुई. बहरहाल मन्नान की मौत आतंकियों के लिए सबक भी है, और नसीहत भी. खासकर पढ़े लिखे युवाओं के लिए क्योंकि आतंक से कुछ हासिल हो नहीं सकता सिवाय मौत के. मन्नान के जब हिज्बुल में शामिल होने की खबर आई थी तो घरवालों ने रो रोकर मन्नान से घर लौटने की अपील की थी. हाथ जोड़कर टीवी कैमरों के सामने अपील कर रहे थे कि घर लौट आओ, लेकिन मन्नान नहीं माना. हिज्बुल ने उसे कमांडर बनाया. फिर उसने आतंक का खेल शुरु किया तो सेना की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में मन्नान का नाम भी शामिल हो गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget