एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: जूना अखाड़े ने गोल्डन बाबा को किया निष्कासित, छीने सभी अधिकार

Kumbh Mela 2019: गोल्डन बाबा पर अखाड़े के संविधान के उल्लघंन का आरोप लगा है. उन पर मेले के आला अधिकारियों के साथ गलत शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है.

प्रयागराज: संगम के शहर प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ मेले में सैकड़ों साधू-संतों ने अभी से डेरा जमा लिया है, लेकिन जूना अखाड़े के महंत गोल्डन बाबा को लेकर एक खबर सामने आई है. श्री महंत गोल्डेन पुरी बाबा को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने निष्कासित कर दिया है. गोल्डन बाबा पर अखाड़े के संविधान के उल्लघंन का आरोप लगा है. उन पर मेले के आला अधिकारियों के साथ गलत शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप है.

इतना ही नहीं गोल्डन बाबा पर धोखाधड़ी और मेले में पुलिसकर्मियों को हरिद्वार ले जाने के लिए धमकाने का आरोप लगा है. संतों की महासभा ने रविवार को गोल्डन बाबा को अखाड़े से निष्कासन की कार्रवाई की है. इसके अलावा महासभा ने चार अन्य पदाधिकारियों को भी निष्कासित कर उनके सभी अधिकार छीन लिए हैं.

जिन बाबओं को अखाड़े ने निष्कासित किया है उनमें गोल्डन बाबा के साथ श्रीमहन्त देवेंद्र पुरी, श्रीमहन्त थानापति शिव ओम पुरी, थानापति मनोहर पुरी और सन्यासिनी श्रीमहन्त पूजा पुरी के नाम शामिल हैं. अब श्रीमहन्त गोल्डेन पुरी की जगह श्रीमहन्त केदारपुरी को रमता पंच बनाया गया है.थानापति मनोहर पुरी की जगह भोला पुरी को जिम्मेदारी दी गयी है.

बता दें कि तकरीबन तेईस किलो सोने के आभूषण पहनने वाले गोल्डन बाबा जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती है. यानी गोल्डन बाबा के शरीर पर तकरीबन साढ़े छह करोड़ रूपये के गहने होते हैं. इतना ही नहीं उनकी कलाई पर बंधी रोलेक्स कंपनी की इम्पोर्टेड घड़ी की कीमत भी सत्ताईस लाख के करीब है. ऊपर से नीचे तक सोने के गहनों से लदे होने की वजह से ही वह हजारों की भीड़ में भी अलग दिखते हैं.

दिल्ली के रहने वाले गोल्डन बाबा का असली नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है. संत बनने से पहले वह गारमेंट और लाइट्स के कारोबारी थे. हरिद्वार में आश्रम बनाने के बाद गोल्डन बाबा ने खुद को कारोबार से अलग कर लिया, लेकिन बाबा के करीबी उनके कारोबार को आज भी बखूबी संभाल रहे हैं. हालांकि गोल्डन बाबा को अपने अतीत के बारे में बातें करना कतई पसंद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget