एक्सप्लोरर

किसानों के गांव शाहबेरी में अब अनाज और सब्जियां नहीं उगाई जातीं, फ्लैट बनाए जाते हैं

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में कल देर रात बड़ा हादसा हो गया. दो बिल्डिंग गिर गईं. इन इमारतों में उस वक्त करीब 30-35 लोग थे. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अब लोगों के बचे होने की उम्मीद काफी कम है. चलिए आपको इसी शाहबेरी गांव के बारे में बताते हैं.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में कल देर रात बड़ा हादसा हो गया. दो बिल्डिंग गिर गईं. इन इमारतों में उस वक्त करीब 30-35 लोग थे. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि अब लोगों के बचे होने की उम्मीद काफी कम है. चलिए आपको इसी शाहबेरी गांव के बारे में बताते हैं.

एनएच-24 पर दिल्ली से मेरठ जाते वक्त लालकुआं के पास है शाहबेरी गांव. इस इलाके की लोकेशन काफी अच्छी है. दिल्ली से 20 मिनट की दूरी है. पास ही में क्रॉसिंग रिपब्लिक है जहां ऊंची-ऊंची इमारतें हैं. बड़े बिल्डरों ने इन इमारतों को बनाया है और महंगे दामों पर बेचा है.

इसके पास ही है शाहबेरी गांव जहां छोटे बिल्डरों ने जाल फैला रखा है. शाहबेरी गांव एक वक्त में खेती के लिए जाना जाता था. लेकिन अब यहां खेती नहीं होती बल्कि रेत उड़ती रहती है. हर वक्त कंस्ट्रक्शन का काम चलता रहता है.

छोटी और संकरी गलियां, बिल्डिंगों की परछाई एक-दूसरे पर पड़ती है. अंदर जो लोग रहते हैं उन्हें ना हवा मिलती है और ना ही धूप. लेकिन फिर भी लोग यहां घर खरीदना चाहते हैं. कारण है पैसे, दरअसल बड़े बिल्डर के फ्लैट में जितना स्पेस 50 लाख का है उतना ही स्पेस यहां 20 से 25 लाख का है.

किसानों के गांव शाहबेरी में अब अनाज और सब्जियां नहीं उगाई जातीं, फ्लैट बनाए जाते हैं

नौकरीपेशा लोग, मध्यम आय वर्ग के लोग यहां रहते हैं. पार्किंग की भी बहुत परेशानी है. बिल्डिंग्स के नीचे जो पार्किंग स्पेस दिया गया है वह कम है और गाड़ियां ज्यादा. लिहाजा लोग अक्सर पार्किंग को लेकर झगड़ा करते नजर आते हैं.

जैसे है आप इस गांव में घुसेंगे बहुत से टीनेजर आपको घेर लेंगे. सभी आपको अपनी कंस्ट्रक्शन साइट दिखाना चाहेंगे. आपको घर का सपना बेचना चाहेंगे. आप जब इनमें से किसी के साथ उसके ऑफिस पहुंचेंगे तो वहां एसी में बैठा कर आपको कॉफी-चाय पिलाई जाएगी और साथ ही नक्शा, तस्वीरें दिखाई जाएंगी.

आप साइट देखना चाहेंगे तो आपको वहां भी ले जाया जाएगा. बताया जाएगा कि काम खत्म होने पर तस्वीर जैसा ही दिखाई देगा. बिल्डर आपको ये भी बताएगा कि वो 90 प्रतिशत तक बैंक लोन भी करा देगा. कागजी काम भी सारा करा देगा. कहा जाएगा कि आपको वही सुविधाएं मिलेंगी जो बड़े बिल्डर के पास मिलती हैं.

किसानों के गांव शाहबेरी में अब अनाज और सब्जियां नहीं उगाई जातीं, फ्लैट बनाए जाते हैं

कुछ लोग तो 25 लाख में फ्लैट में एसी और फर्नीचर तक देने की बातें करते हैं. और बस यहीं मध्यमवर्गीय लोग अपनी जमापूंजी इनके हाथों में सौंप देते हैं. अंधेरे और सीलन को नजरअंदाज कर देते हैं. छोटी और संकरी गलियों को भूल जाते हैं, सड़क और सीवर पर ध्यान नहीं देते, पार्किंग की समस्या पर गौर नहीं करते.

साल 2011 में यहां करीब 1200 लोगों की आबादी थी. कोर्ट ने यहां अधिग्रहण पर रोक लगा दी थी जिसके बाद बड़े बिल्डर यहां जमीन नहीं ले पाए. कई किसान मुआवजे का पैसा ले चुके थे जिन्होंने पैसा वापस नहीं किया.

यहां छोटे बिल्डरों ने और अमीर किसानों ने (जो अब बिल्डर बन गए हैं) कई-कई मंजिल की बिल्डिंग बना कर बेचना शुरू कर दिया. छोटे किसानों की जमीनें खरीद ली गईं और जिन जमीनों पर अनाज उगाया जाना था वहां बन गए फ्लैट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget