एक्सप्लोरर

खेसारीलाल और काजल की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' मल्टीप्लेक्स में भी चल रही हाउसफुल

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

पटना: केंद्र सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मुहिम पर आधारित खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' को शानदार सफलता मिली है. इस फिल्म के शो मल्टीप्लेक्स में भी हाउसफुल चल रहे हैं. पटना के पी एंड एम मॉल स्थित सिने पोलिस में 'संघर्ष' हाउसफुल रहा, तो मुजफ्फरपुर में भी दर्शक बेसब्री से इस फिल्म के टिकट के लिए कतार में दिखे. यहां तक कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब भोजपुरी फिल्म के टिकट 'बुक माइ शो' वेबसाइट के जरिए भी बिक रहे हैं.

जहां तक फिल्म की बात है, 'संघर्ष' को लेकर लोगों में शुरू से ही उत्सकुता रही है. यह फिल्म लव स्टोरी तो है ही, इसके जरिये एक संदेश भी दिया गया है, जिसे पराग पाटिल ने मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा है.

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

भोजपुरी फिल्म समीक्षक आशुतोष रंजन ने कहा, "यह महिला प्रधान फिल्म है, इसलिए इसमें काजल मुख्य भूमिका में हैं. अभिनेत्री ऋतु सिंह का फिल्म में प्रवेश जबरदस्त तरीके से होता है, जिसे देख दर्शक चौंक जाते हैं. वह एक्शन के जरिए एंट्री करती हैं और उनका स्टंट काफी प्रभावशाली है."

एक अन्य फिल्म समीक्षक रंजन सिन्हा कहते हैं कि काजल और खेसारीलाल को अब तक लोगों ने प्रेमी जोड़े के रूप में देखा था. इस फिल्म में वे दोनों मध्यांतर के बाद बूढ़े मां-बाप की सशक्त भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म मोटिवेशनल है और इसमें महिला सशक्तिकरण को बेहद बल मिलेगा.

उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में खेसारीलाल और अवधेश मिश्रा की जोड़ी एक बार फिर अपने किरदार में असरदार नजर आए हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget