एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले का इंतजार, राजा भैया की पार्टी से बीजेपी पर फर्क नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य का दावा है कि राजा भैया की पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी 2014 के मुकाबले यूपी में और ज़्यादा सीटें जीतेगी. उनका कहना है कि लोकतंत्र में पार्टी बनाने का अधिकार हर किसी को है.

प्रयागराज: राम मंदिर को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव के अल्टीमेटम को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिरे से खारिज कर दिया है. केशव मौर्य ने कहा है कि बीजेपी और यूपी सरकार इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी और अदालत का फैसला आने से पहले फिलहाल क़ानून बनाने या फिर अध्यादेश लाने पर विचार नहीं करेगी. उनके मुताबिक़ अदालत के फैसले के साथ ही आपसी बातचीत व समझौते का भी विकल्प खुला है और इन दोनों विकल्पों के रहते हुए तीसरे विकल्प पर विचार नहीं होगा.

केशव मौर्य का कहना है कि एक रामभक्त होने के नाते वह मंदिर निर्माण के पक्षधर हैं और मंदिर बनाए जाने की मांग का समर्थन करते हैं. उनके मुताबिक़ राम मंदिर का इंतजार हर राम भक्त को है, लेकिन अदालत का फैसला आने और बातचीत का रास्ता बंद होने के बाद ही तीसरे विकल्प यानी क़ानून बनाने या फिर अध्यादेश लाए जाने पर ही नेतृत्व विचार करेगा. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जैसी इच्छा करोड़ों लोगों की है, लेकिन सभी को अदालत के फैसले का इंतजार करना ही होगा.

कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के एलान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इससे बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह सफाई भी पेश की है कि राजा भैया की पार्टी बनवाने में बीजेपी का कोई हाथ नहीं है. केशव मौर्य का दावा है कि राजा भैया की पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी 2014 के मुकाबले यूपी में और ज़्यादा सीटें जीतेगी. उनका कहना है कि लोकतंत्र में पार्टी बनाने का अधिकार हर किसी को है. राजा भैया ने भी इसी अधिकार के तहत नई पार्टी बनाई है. हालांकि इससे बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और पार्टी इस बार यूपी में तिहत्तर से भी ज़्यादा सीटें जीतेगी.

केशव मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा - बसपा और कांग्रेस सत्ता के लिए एक तो हो सकते हैं, लेकिन देश की जनता मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए खुद एकजुट हैं, इसलिए विपक्षी पार्टियों को एक होने के बावजूद कामयाबी नहीं मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget