एक्सप्लोरर

देश के विकास और जनता के विश्वास का बजट, सभी वर्गों का रखा गया ध्यान- केशव प्रसाद मौर्या

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बजट को देश के विकास और जनता के विश्वास का बजट बताया. उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्रीय आम बजट केवल देश के विकास का बजट नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास का भी बजट है, जिसमें सभी वर्गो और क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है. केशव ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वही करते है. बजट देखकर साफ हो गया कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करते हैं. 2019 के चुनाव में जो वायदे किए, वे अधिकतर इस बजट में पूरे होते दिखाई पड़ रहे हैं. यह बजट देश के विकास को आगे ले जाएगा और जनता के विश्वास को भी मजबूत करेगा."

उपमुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री व आजादी के बाद अब तक बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में ग्रामीण महिलाओं को पांच हजार रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है.

उन्होंने कहा, "मुद्रा योजना में व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए एक लाख रुपये लोन की व्यवस्था की गई है. रोजगार देने वाली कम्पनियों का टैक्स स्लैब 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिसमें 400 करोड़ रुपये कारोबार वाली कम्पनी को अब 25 प्रतिशत टैक्स देना पड़ेगा. पहले 250 करोड़ रुपये कारोबार वाली कम्पनी को 50 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता था."

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 45 लाख रपये का घर खरीदने वाले को साढ़े तीन लाख रुपये की छूट सराहनीय है और आम नागरिक के लिए पांच लाख रुपये की आय करमुक्त करना सबके विकास में वरदान बनेगा. उन्होंने बजट पर उंगली उठाने वाले सपा, बसपा को नसीहत देते हुए कहा कि इससे छोटी व जनविरोधी सोच का पता चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 8 हजार के लालच में जूते में छिपाकर ले गए प्रश्नपत्र
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 8 हजार के लालच में जूते में छिपाकर ले गए प्रश्नपत्र
हिंदू-मुस्लिम समलैंगिक जोड़े को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश
हिंदू-मुस्लिम समलैंगिक जोड़े को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश
मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
बिहार MLC चुनावः जन सुराज ने 5 उम्मीदवार घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
स्मृति मंधाना T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं, रचा इतिहास
स्मृति मंधाना T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं, रचा इतिहास
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
क्या शराब पीने के बाद दवाएं खा सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
उत्तराखंड में छात्रों को फ्री टैबलेट का तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ?
Embed widget