एक्सप्लोरर

यूपी: कर्ज वसूली का नोटिस मिलने के बाद कौशाम्बी के किसान ने की खेत में खुदकुशी

इलाहाबाद/कौशाम्बी: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशाम्बी में कर्ज की वसूली से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर अपनी जिन्दगी ख़त्म कर ली. किसान ने चार बीघे खेत में आलू की फसल लगाने के लिए साधन सहकारी समिति से अड़तीस हजार रूपये का कर्ज लिया था.

मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई के दावा

परिवार वालो का आरोप है कि सरकारी खरीद केंद्र पर जाने के बाद भी पिछले एक महीने से उसका आलू नहीं खरीदा गया. जिसकी वजह से उसकी आलू की फसल खेत में ही सडने लगी थी. इसी बीच समिति के कर्मचारियों ने उसे वसूली का नोटिस भेज दिया. नोटिस मिलने से किसान काफी डिप्रेशन में था और बुधवार की सुबह उसने अपने खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई के दावे कर रही है.

कर्ज लेकर चार बीघे खेत में की आलू की अच्छी पैदावार

यह मातम कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील के बख्तियारा गाव के किसान राम बाबू द्विवेदी की खुदकुशी के बाद उसके घर में मचा है. किसान राम बाबू ने बुधवार आज अपने खेत के एक पेड़ में फ़ासी पर लटक कर अपनी जिन्दगी को ख़त्म कर ली है. बताया जा रहा है कि किसान राम बाबू ने इस साल साधन सहकारी समिति से 38 हजार रुपये कर्ज लेकर चार बीघे खेत में आलू की अच्छी पैदावार की थी. इसी आलू की फसल को सरकारी क्रय केंद्र पर बेचने के लिए वह पिछले एक महीने से चक्कर लगा रहा था, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी के कारण उसकी आलू की फसल की खरीद नहीं की गई.

कर्ज की वसूली के लिए नोटिस

ज़्यादा पैदावार होने की वजह से इस बार बाजार में दाम बेहद कम थे और उसे खुले बाजार में बेचना मुमकिन नहीं था. आलू की फसल की खरीद का होने से किसान राम बाबू की फसल खेत में ही सड़ने लगी. जिसको देख किसान ने उसे कोल्ड-स्टोर में भी रखने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी उसको मायूसी ही हाथ लगी. इसी बीच फसल के लिए साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने उस पर कर्ज की आदायगी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं सोसाइटी के कर्मचारियों ने राम बाबू को कर्ज की वसूली के लिए नोटिस भी उसके घर भेज दिया. इसके बाद भी कर्ज न वसूल पाने से नाराज़ सोसाइटी के कर्मचारियों ने अपनी समिति के बोर्ड में उसका नाम बड़े बड़े अक्षरों में बकायेदार के तौर पर लिख दिया.

खेत में एक पेड़ से लटकी मिली डेड बॉडी

खेत में अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद होता देख और कर्ज की अदायगी न हो पाने से परेशान किसान राम बाबू ने आखिरकार एक खतरनाक कदम उठा लिया. मंगलवार की रात को राम बाबू ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह बच्चों ने राम बाबू को कमरे में न पाकर खोजना शुरू किया तो उनकी लाश खेत में एक पेड़ से लटकी मिली.

परिवार के एक मात्र कमाने वाले शख्स थे रामबाबू

राम बाबू की मौत के बाद उसने परिवार में अब पत्नी उर्मिला देवी, तीन बेटो में देवेन्द्र, ब्रिजेन्द्र, गुड्डू और बेटी अर्चना है. बच्चे अभी पढाई कर रहे है उनके सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार का एक मात्र कमाने वाला शख्स रामबाबू ही थे जो अब इस दुनिया में नहीं है. किसान की आत्महत्या की जनकारी मिलने के बाद सैनी पुलिस मौके पर पहुची. पुलिस ने अपनी पहली कार्यवाही करते हुए किसान राम बाबू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिराथू के सर्किल अफसर का कहना है कि किसान राम बाबू की मौत किन कारणों से हुयी, इसकी जाँच शुरू कर दी गई है. हर उस पहलू को जाँच के दायरे में लिया जायेगा, जो राम बाबू की मौत के लिए जिम्मेदार है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयी उस आधार कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget