एक्सप्लोरर

यूपी: कांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद और मेरठ के स्कूल-कॉलेज 30 जुलाई तक रहेंगे बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रवक्ता ने बताया है कि मेरठ के जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई तक इंटर तक के स्कूल बंद रखने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं.

गाजियाबाद/मेरठः कांवड़ यात्रा की वजह से गाजियाबाद और मेरठ जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में 26 से 30 जुलाई तक छुट्टी रहेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्रावण शिवरात्रि 30 जुलाई को होगी. लिखित आदेश में कहा गया है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी संख्या में आने का अनुमान है.

आदेश जारी कर उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, इनमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और मेडिकल कॉलेज 26 से 30 जुलाई तक बंद रहेंगे.

गाजियाबाद के पड़ोसी मेरठ जिले के भी स्कूल और कॉलेज 30 जुलाई तक बंद रहेंगे. क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई से 29 जुलाई तक मेरठ जिले के सभी शासकीय व अशासकीय सहायता मिल रहे कॉलेज और विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी उच्च संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है.

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को महाशिवरात्रि पर्व के कारण 31 जुलाई को कॉलेज खुलेंगे. गुप्ता के अनुसार यदि किसी कॉलेज में परीक्षा या प्रवेश कार्य सम्पादित हो रहे हैं तब ऐसे विद्यालय इस आदेश से बाधित नही होंगे.

जिला प्रवक्ता के अनुसार मेरठ के जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई तक इंटर तक के स्कूल बंद रखने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं.

प्रवक्ता के अनुसार मेरठ में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस दौरान गंगा जल लेने के लिए कांवड़िए उत्तराखंड के हरिद्वार जाते हैं. बच्चों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है.

वार्षिक कांवड़ यात्रा को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार को हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका

सावन में सिस्टम की नाकामी: भारी बारिश से चुरू बेहाल, हरियाणा के सिरसा शहर में भरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget