एक्सप्लोरर

कानपुर: गन प्वाइंट पर भागने कोशिश कर रहा था बदमाश, पुलिस ने दाग दी गोली

एसपी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक गुल्लू आफताब नाम का यह लूटेरा बहुत ही शातिर है. बता दें कि 24 घंटे के भीतर कानपुर पुलिस को यह तीसरी सफलता हाथ लगी है. सचेंडी पुलिस, कर्नलगंज पुलिस और चकेरी पुलिस ने तीन शातिर लूटेरों को दबोच कर बड़ी सफलता पाई है.

कानपुर: कानपुर पुलिस को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली. 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ फ़िल्मी अंदाज में पुलिस की मुठभेड़ हुयी. जिसमें बदमाश गुल्लू आफताब के पैर में गोली लग गई और वो गिरफ्तार कर लिया गया. फ़िलहाल पुलिस ने गुल्लू  को काशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है. 24 घंटे के भीतर कानपुर पुलिस को यह तीसरी सफलता हाथ लगी है. सचेंडी पुलिस, कर्नलगंज पुलिस और चकेरी पुलिस ने तीन शातिर लूटेरों को दबोच कर बड़ी सफलता पाई है.

चकेरी थाने की पुलिस के लिए गुरुवार की सुबह जोखिम भरी रही. बताया जा रहा है कि बदमाश गुल्लू आफताब ने फ़िल्मी अंदाज में दारोगा की रिवाल्वर निकाली और पुलिस टीम को गन प्वाइंट पर रख कर भागने का प्रयास किया. जब पुलिस ने गुल्लू को रोकने का कोशिश की तो आफताब ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग जिसमें आफताब घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया.

एसपी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक गुल्लू आफताब नाम का यह लूटेरा बहुत ही शातिर है. चकेरी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था, गुल्लू के पेट में अचानक देर रात दर्द हुआ तो दरोगा और सिपाही इसे लेकर पास के ही काशीराम ट्रामा सेंटर जा रहे थे. तभी इसने दरोगा की रिवाल्वर निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें गुल्लू आफताब घायल हुआ है. गुल्लू पर किदवई नगर, गोविन्द नगर, चकेरी समेत शहर के कई थानों में दर्जनों मुक़दमे दर्ज हैं.

मंगलवार देर रात कानपुर की पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी. जिसमें सचेंडी थाने की पुलिस ने विनय नाम के लूटेरे को मुठभेड़ कर दबोच लिया था. मंगलवार की रात ही कर्नलगंज पुलिस ने अली अहमद नाम के शातिर बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी. जिसमें अली अहमद के पैर में गोली लगी थी.

जानकारों का मानना है कि एनकाउंटरों का यह सिलसिला कानपुर में अपराध ग्राफ को नीचे लाने के लिये पुलिस रणनीति का एक हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget