एक्सप्लोरर

आज आएंगे कैराना और नूरपुर उपचुनाव के नतीजे, मृगांका ने जताया जीत का भरोसा

कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों पर 28 मई को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु होगी. कैराना उपचुनाव में बीजेपी का मुकाबला संयुक्त विपक्ष से है और सीएम योगी की साख दांव पर है.

लखनऊ: कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों पर 28 मई को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु होगी. कैराना उपचुनाव में बीजेपी का मुकाबला संयुक्त विपक्ष से है और सीएम योगी की साख दांव पर है.

कैराना से बीजेपी की उम्मीदवार मृगांका सिंह ने नतीजों से पहले कहा कि उन्हें अपनी जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा कि कैराना का मतदाता बेहद जागरुक है और वो विकास, सुशासन पर ही मुहर लगाएगा.

पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी ,बैंड बाजे के साथ पूरा गांव बना बाराती

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में थी. यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी क्योंकि कैराना के बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का निधन हो गया था और नूरपूर विधानसभा के बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

कैराना में 16.09 लाख मतदाता हैं जबकि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.06 लाख मतदाता पंजीकृत हैं. कैराना में 12 प्रत्याशी तो नूरपुर से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

यूपी: बैंक हड़ताल से परेशानी में लोग, आउट ऑफ कैश चल रहे हैं इन शहरों के एटीएम

बीजेपी ने कैराना से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनका मुकाबला राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन से हुआ. तबस्सुम को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला था.

नूरपुर से बीजेपी ने दिवंगत विधायक लोकेन्द्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था. उनका मुकाबला गठबंधन के उम्मीदवार नईमुल हसन से हुआ. पिछले विधानसभा चुनाव में लोकेंद्र सिंह ने लगभग 79 हज़ार वोट हासिल किए थे. तब सपा के नईमुल हसन को 66 हज़ार और बसपा के गौहर इक़बाल को 45 हज़ार वोट मिले थे.

5 साल पहले किडनैप हुई लड़की को एबीपी न्यूज़ ने परिवार से वापस मिलाया

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती ने दोनों ही सीटों पर प्रचार नहीं किया जबकि आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने प्रचार में जान लगा दी.

ईवीएम में गड़बड़ी पर मचा बवाल

चुनाव आयोग ने उपचुनाव में मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए कैराना लोकसभा सीट के 73 मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान का फैसला किया था.

दो लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हुए 'लुटेरे' बंदर, पुलिस भी नहीं पकड़ पाई

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान आरएलडी-एसपी गठबंधन के मजबूत जनाधार वाले क्षेत्रों में ईवीएम में जानबूझकर गड़बड़ी कराए जाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.

एसपी अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्‍या में लोग वोट नहीं डाल सके. ईवीएम पर आम लोगों का भी भरोसा टूटा है. अधिकारियों ने वोट खराब करने की कोशिश की. यह लोकतंत्र के लिये खतरनाक है.

यूपी के 1.18 करोड़ परिवारों को मिलेगा 'मोदी केयर', पांच लाख का होगा बीमा

उपचुनाव में मतदान के दौरान लगभग 150 ईवीएम में खराबी के मामले सामने आए, जिसकी शिकायत बीजेपी और सपा समेत तमाम दलों ने अपने-अपने ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग से कर ईवीएम बदलने की मांग की. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु ने ईवीएम में खराबी का कारण भीषण गर्मी बताया.

राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की खराबी के पीछे साजिश के आरोप पर उन्होंने कहा, "ईवीएम खराबी के जो आरोप लग रहे हैं, वे निराधार हैं. मशीनें खराब होना टेक्निकल प्रॉब्लम है. ज्यादा गर्मी की वजह से वीवीपैट खराब हो रहे हैं."

मेरठ: नीदरलैंड की महारानी ने किया स्पोर्ट्स फैक्ट्री का दौरा, जीता सबका दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget