एक्सप्लोरर

SC के पूर्व जस्टिस की पुकार,'योगी जी फैजाबाद को नरेंद्रमोदीपुर, फतेहपुर को अमितशाह नगर बना दो'

योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में काटजू ने 18 शहरों के नाम बदलने को कहा है. अब सीएम योगी क्या इस 'गुहार' को मानेंगे?

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि यूपी सरकार को 18 और जिलों के नाम बदल देने चाहिए. दरअसल यूपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया है. इसी को लेकर काटजू ने ये ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है,"प्रिय योगी आदित्यनाथ, इलाहाबाद का नाम प्रयाग करने के लिए बधाई. लेकिन यकीनन ये काफी नहीं है. मैं चाहता हूं कि यूपी के इन शहरों का नाम भी बदल दिया जाए और बाबर की औलादों के नाम मिटा दिए जाएं." उन्होंने लिखा,"अलीगढ़ को अश्वत्थामा नगर, आगरा को अगसत्य नगर, गाज़ीपुर को गणेशपुर, शाहजहांपुर को सुग्रीवपुर, मुजफ्फरनगर को मुरलीमनोहर नगर, आजमगढ़ को अलकनंदापुर, हमीरपुर को हस्तिनापुर, लखनऊ को लक्षमणपुर, बुलंदशहर को बजरंगबलीपुर, फैजाबाद को नरेंद्रमोदीपुर, फतेहपुर को अमितशाह नगर, गाजियाबाद को गजेंद्रनगर, फिरोजाबाद को द्रोणाचार्यनगर, फर्रुखाबाद को अंगदपुर, गाजियाबाद को घटोत्कच्छनगर, सुल्तानपुर को सरस्वतीनगर, मुरादाबाद को मन की बात नगर, मीरजापुर को मीराबाई नगर कर दें." ये है पूरा मामला आपको बता दें कि यूपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया है. कुम्भ मेले से पहले ही सरकार इलाहाबाद का नाम बदलना चाह रही थी. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे. कुंभ मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था. बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल रामनाईक ने भी इस पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि जहां दो नदियों का मिलन होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है. उत्तराखंड में देवप्रयाग, कर्णप्रयाग और विष्णुप्रयाग हैं. इलाहाबाद में भी देवभूमि से निकलने वाली दो पवित्र नदियां मिलती हैं इसलिए इसे प्रयागराज कहा जाता है. उन्होंने कहा था कि सरकार जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर देगी. बीजेपी ने जहां सरकार के इस कदम का स्वागत किया है वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसके विरोध में हैं. यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी कहा कि नाम बदलने से हालात नहीं बदलने वाले हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget