एक्सप्लोरर

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक पहुंचा जिन्ना विवाद, एबीवीपी के छात्रों ने प्रदर्शन कर जलाया पुतला

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे एबीवीपी के छात्रों ने कैम्पस में प्रदर्शन कर जिन्ना का पुतला जलाया और पुलिस में एमयू के पदाधिकारियों और जामिया युनिवर्सिटी के वीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी.

इलाहाबाद : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने पर सियासी कोहराम अब दिनों दिन तेज होता जा रहा है. इस मामले में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे एबीवीपी के छात्रों ने कैम्पस में प्रदर्शन कर जिन्ना का पुतला जलाया और पुलिस में एमयू के पदाधिकारियों और जामिया यूनिवर्सिटी के वीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी.

शिक्षा के मंदिरों को देशद्रोहियों के गुणगान का अड्डा कतई नहीं बनाया जा सकता

इलाहाबाद पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की अर्जी तो ले ली है, लेकिन अभी किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की है. प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिक्षा के मंदिरों को देशद्रोहियों के गुणगान का अड्डा कतई नहीं बनाया जा सकता. एएमयू और दिल्ली की यूनिवर्सिटीज में जिन्ना पर लगी आग की लपटें अब पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी तक पहुंच गई है.

एबीवीपी छात्रों ने कैम्पस में निकाला शांति मार्च 

इलाहाबाद में आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जिन्ना विवाद पर कैम्पस में शांति मार्च निकाला और छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया. इस दौरान मोहम्मद अली जिन्ना और पाकिस्तान के साथ ही देश में उनसे हमदर्दी रखने वाली संस्थाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर देश के बंटवारे के ज़िम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला भी जलाया.

कुछ लोगों के जिन्ना प्रेम की वजह से खराब हो रहा है देश का माहौल 

प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ता इसके बाद शहर के कर्नलगंज पुलिस स्टेशन गए और वहां जिन्ना की तरफदारी करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पदाधिकारियों और उनकी सोच पर सहमति जताने वाले दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत की. छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के जिन्ना प्रेम की वजह से देश का माहौल खराब हो रहा है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह के तहत केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि पुलिस ने लिखित शिकायत तो ले ली है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया है. एबीवीपी नेता राणा यशवंत ने इस मामले में बड़े आंदोलन की धमकी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget