एक्सप्लोरर

दिल्ली में जेडीयू की बैठक में हुआ फैसला, एनडीए से अलग नहीं होंगे नीतीश कुमार

शनिवार देर शाम बिहार का सियासी दांवपेंच सुलझाने के लिए दिल्ली में जुटे जेडीयू के संगठन पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकारिणी के बैठक का एजेंडा तय किया गया. इसपर सहमति बनी कि 2019 का चुनाव एनडीए गठबंधन में लड़ा जाएगा.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार को लेकर अटकलों का बाजार गरम है और दिल्ली के बिहार भवन में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों की बैठक शुरू हो हो चुकी है. इस बीच जेडीयू ने ये साफ कर दिया है कि वह एनडीए से बाहर नहीं जाएगी, बल्कि एनडीए को मज़बूत करेगी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि 2019 के आम चुनावों में एनडीए राज्य के 40 सीटों में 38 सीट पर जीत हासिल करेगी.

हालांकि लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए के सभी घटकों बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरएलएसपी में खींचतान जारी है. इसे सुलझाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को पटना जाएंगे. त्यागी ने उम्मीद जताई कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ नीतीश कुमार के बैठक ने सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी. उनके मुताबिक जेडीयू कार्यकर्ताओं में सीट शेयरिंग को लेकर उत्सुकता है. अब वक्त आ गया है कि हम सीटों के तालमेल का फैसला कर लें.

शनिवार देर शाम बिहार का सियासी दांवपेंच सुलझाने के लिए दिल्ली में जुटे जेडीयू के संगठन पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकारिणी के बैठक का एजेंडा तय किया गया. इसपर सहमति बनी कि 2019 का चुनाव एनडीए गठबंधन में लड़ा जाएगा. रविवार को अपने भाषण में नीतीश कुमार दिल्ली में पार्टी के इस रुख का खुलासा करेंगे.

हालांकि जेडीयू के एजेंडे के मुताबिक पार्टी बिहार को विशेष राज्य का देने की मांग को लेकर अब भी कायम है. केसी त्यागी के मुताबिक बिहार का विशेष सहायता से काम नहीं चलने वाला. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष दर्जे की मांग का मुद्दा हमारे वजूद से जुड़ा हुआ है. हम टीडीपी की तरह एनडीए से बाहर नहीं, बल्कि एनडीए में रहकर विशेष राज्य के दर्जे की लड़ाई लड़ेंगे.

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के जेडीयू के महागठबंधन में वापसी के नो एंट्री वाले बयान पर त्यागी ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ‘’दरबान के कहने पर किसी की एंट्री नहीं होती वो तो सिर्फ मालिक के कहने पर दरवाज़ा खोल और बंद कर सकता है. महागठबंधन के मालिक राहुल गांधी हैं जबकि नो एंट्री का बयान देने वाले सिर्फ दरबान हैं." जेडीयू ने ये तय किया है कि पार्टी चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा सीमित सीटों पर अपने दम पर लड़ेगी.

जेडीयू के संगठन पदाधिकारीरियों की बैठक में शामिल होने केसी त्यागी के अलावा ललन सिंह, संजय झा, कौशलेंद्र, विजेंद्र यादव, आरसीपी सिंह, अखिलेश कटियार और गुलाम रसूल बलियावी भी बिहार भवन पहुंचे. पवन वर्मा भी बिहार भवन पहुंचे. बैठक के बाद नीतीश कुमार ने संगठन पदाधिकारियों और पार्टी के कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ डिनर भी किया.

लेकिन पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक के लिए बिहार सरकार का भवन दरअसल पार्टी कार्यालय में तब्दील हो गया है. बैनर और होर्डिंग्स से पूरे बिहार भवन को पाट दिया गया है. ऐसे में सरकारी भवन में पार्टी के कार्यक्रम का आयोजन होने पर विरोधियों को जेडीयू पर निशाना साधने के मौका मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget