एक्सप्लोरर

वाल्मीकि नगर से जेडीयू सांसद बैद्यनाथ महतो का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली.

पटना: बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद बैद्यनाथ महतो का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया. दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया गया है कि पिछले 12 दिनों से वे एम्स में इलाजरत थे. जानकारी के अनुसार यूरीन इंफेक्शन के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहां बाद में उन्हें कई और बीमारियों ने जकड़ लिया था.

लोकसभा चुनाव में मिली थी बंपर जीत

बैद्यनाथ प्रसाद महतो का जन्म 2 जून 1947 में पश्चिमी चंपारण जिले में हुआ था. पहली बार साल 2009 में लोकसभा पहुंचे थे. इसके बाद वे फिर 2019 में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की टिकट पर चुनाव जीते और सांसद बने. दिवंगत हुए बैद्यनाथ महतो ने बीते साल लोकसभा चुनाव में अच्छे मतों से जीत हासिल की थी. 2019 लोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार रहे बैद्यनाथ महतो ने 3,54,616 वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को हराया था. उन्हें कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे. इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 वोट मिले थे.

बिहार के सियासी गलियारे में शोकलहर

बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम नेताओं शोकसंवेदना प्रकट की है. बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने उन्हें एक सफल नेता बताया है. कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी बैद्यनाथ महतो के निधन पर शोक प्रकट किया है.

शहनवाज़ हुसैन ने ट्वीट किया, ''वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू सांसद, विकास पुरुष श्री बैद्यनाथ प्रसाद महतों जी के आकस्मिक निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बतौर विधायक, बतौर बिहार सरकार में मंत्री और मौजूदा सांसद रहते हुए निरंतर जन सेवा की है.उनका जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति है.'' केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शोक प्रकट किया और इसे बिहार के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि वे ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: एम्स के डॉक्टर्स ने 20.8 किलो का ट्यूमर निकालकर रचा इतिहास, ऐसे बचाई मरीज की जान
जोधपुर AIIMS के डॉक्टर्स ने 20.8 किलो का ट्यूमर निकालकर रचा इतिहास, ऐसे बचाई मरीज की जान
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी! फडणवीस सरकार ने 2 लाख तक की कर्जमाफी को दी मंजूरी
महाराष्ट्र के किसानों के लिए खुशखबरी! फडणवीस सरकार ने 2 लाख तक की कर्जमाफी को दी मंजूरी
दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत, तापमान सामान्य से कम, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत, तापमान सामान्य से कम, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का कल सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget