एक्सप्लोरर

60 मिनट की पूछताछ में IPS सुरेन्द्र दास की पत्नी ने नहीं दिया एक भी सवाल का जवाब, दोबारा लिए जाएंगे बयान

सोमवार को डॉ. रवीना अपने पिता रावेन्द्र सिंह के साथ एसपी वेस्ट संजीव सुमन के ऑफिस पहुंची, उनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जब संजीव सुमन ने रवीना से सवाल पूछने शुरू किये तो वो गुमसुम बैठी रहीं. वो किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पायीं और रोने लगीं.

कानपुर: आईपीएस सुरेन्द्र दास की पत्नी डॉ. रवीना से एसपी वेस्ट संजीव सुमन ने 60 मिनट तक पूछताछ की, लेकिन रवीना ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया.वो पूरे समय सिर्फ रोती रहीं. सुरेन्द्र दास सुसाइड मामले की जांच उनके ही क्लासमेट रहे एसपी संजीव सुमन कर रहे हैं. जब उन्होंने देखा कि रवीना किसी भी सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं तो उन्होंने तनाव से बाहर आने के बाद दोबारा बयान लेने की बात कह कर उन्हें जाने दिया. पुलिस सुरेन्द्र दास के सुसाइड की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर रही है.

सोमवार को डॉ. रवीना अपने पिता रावेन्द्र सिंह के साथ एसपी वेस्ट संजीव सुमन के ऑफिस पहुंची, उनको पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जब संजीव सुमन ने रवीना से सवाल पूछने शुरू किये तो वो गुमसुम बैठी रहीं. वो किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पायीं और रोने लगीं. इस पर रवीना के पिता ने कहा कि बेटी अभी भी सदमे में है. सुरेन्द्र के निधन से उसे गहरा सदमा लगा है जिससे उसे बाहर आने में वक्त लगेगा. इस बात को सुनकर एसपी संजीव सुमन ने उन्हें जाने को कहा और बाद में पूछताछ करने की बात कही.

आईपीएस सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर की सुबह जहरीला पदार्थ खाया था. जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उनके पत्नी डॉ रवीना सिंह ने उन्हें रिजेंसी हास्पिटल में एडमिट कराया था. उनके इलाज के लिए तीन डॉक्टर्स का पैनल मुंबई से आया था. सुरेन्द्र दास 5 दिनों तक हास्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे और 9 सितम्बर को वो जिन्दगी की जंग हार गए.

पुलिस और फारेंसिक टीम ने बीते 5 सितम्बर की शाम को उनके आवास का निरिक्षण कर जांच की थी. उस वक्त पुलिस को वहां से दो सुसाइड नोट मिले थे जिसमें से एक सुसाइड नोट फटा हुआ था, इसके साथ ही पुलिन से वहां से दो टूटे हुए मोबाइल भी बरामद किये थे. रूम के पास ही सल्फास का पैकेट भी मिला था.

दिवंगत आईपीएस सुरेन्द्र के भाई नरेन्द्र ने कानपुर एसएसपी अनंतदेव तिवारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था. जिसमें उन्होंने पुलिस से गुजारिश की थी भाई की सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जाये. एसएसपी ने उनके सुसाइड के जांच की जिम्मेदारी सुरेन्द्र दास के क्लासमेट रहे संजीव सुमन को सौपी थी.

सुरेन्द्र के ससुर रावेन्द्र सिंह मीडिया के सामने आकर दास के भाई ,भाभी और मां पर गंभीर आरोप लगाये थे. उनका कहना था कि भाई नरेन्द्र ,भाभी नेहा और मां इंदु लगातार पैसो के लिए सुरेन्द्र दास को प्रताड़ित करते थे और दामाद और बेटी के रिश्ते को तोड़ना चाहते थे. जिसकी वजह से वो तनाव में रहते थे और इसी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब ससुराल पक्ष और सुरेन्द्र दास के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस उनके सभी मिलने जुलने वालों से भी बात कर रही है. हो सकता है कि उन्होंने किसी से अपनी सुसाइड करने की वजह का जिक्र किया हो. पुलिस सुरेन्द्र दास की महिला मित्र से भी पूछताछ करेगी.

इसके साथ ही पुलिस सुरेन्द्र दास के टूटे हुए मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल को आईटीसेल फारेंसिक लैब में भेजा है. अगर मोबाइल का डाटा रिकवर होता है तो पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा कर यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वो कहां-कहां बात करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget