एक्सप्लोरर

रेलवे ने माना-ट्रैक पर पत्थर रखकर हुई थी पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश

यूपी के फतेहपुर में बीती रात ट्रेन नम्बर 12303 पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश हुई थी. किसी ने साजिशन ट्रैक पर पत्थर रख दिया था.

इलाहाबाद : यूपी के फतेहपुर में पूर्वा एक्सप्रेस के ट्रैक पर पत्थर रखे जाने के मामले को रेलवे ने काफी गंभीरता से लिया है. रेलवे ने इस मामले में ट्रेन पलटाने की साजिश रचे जाने की आशंका जताते हुए आज फतेहपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया है. नार्थ सेंट्रल रेलवे के अफसरों के मुताबिक़ ट्रेन आने से ठीक पहले ट्रैक पर पत्थर रखा जाना सामान्य बात नहीं है और इसे जानबूझकर ही किसी ने रखा होगा. ट्रैक पर रखे गए पत्थर को जांच के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया है. ज़ोन के अफसरों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को पलटने से बचाने वाले पूर्वा एक्सप्रेस के ड्राइवर को सम्मानित किये जाने का भी फैसला किया है.

12303 पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की हुई थी कोशिश 

गौरतलब है कि यूपी के फतेहपुर में बीती रात ट्रेन नम्बर 12303 पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश हुई है. किसी ने साजिशन ट्रैक पर पत्थर रख दिया था. पत्थर रखे जाने की तस्दीक होने के बाद इलाहाबाद स्थित नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के अफसरों ने दोपहर को फतेहपुर के आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत केस दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज करने के साथ ही आरपीएफ को मामले की जांच भी सौंप दी गई है.

रेलवे ने माना-ट्रैक पर पत्थर रखकर हुई थी पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश

ट्रैक पर मिला था तीन फीट का पत्थर

सीपीआरओ नार्थ सेन्ट्रल रेलवे गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक पर लगभग तीन फीट का फेन्सिंग का टुकड़ा आ गया था. जिसे ड्राइवर ने देख लिया था और तत्काल इमरजेन्सी ब्रेक भी लगा दिया था. लेकिन उसके बाद भी ट्रेन का इंजन फेंसिंग पत्थर से टकरा गया था. जिसके बाद ड्राइलर ने ट्रेन रोक दी और उतरकर जांच के बाद ट्रेन को कोई क्षति न होने को लेकर आश्वस्त होने पर ट्रेन अगले स्टेशन कुरस्तीकलां के लिए रवाना हुआ. वहीं घटना के बाद ही दूसरी ट्रेन 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस से इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी पीडब्लूआई को रवाना किया गया. उन्होंने भी ट्रैक के डैमेज न होने की रिपोर्ट दी.

रेलवे ने माना-ट्रैक पर पत्थर रखकर हुई थी पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश

ड्राइवर की सूझबूझ से टला था हादसा, सम्मानित करेगी रेलवे

सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक फेंसिंग का तीन फीट का पत्थर का टुकड़ा सामान्य तरीके से ट्रैक पर नहीं आ सकता है. उन्होंने इस मामले में किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका जताते हुए कहा है कि जांच के बाद वास्तविकता का पता चलेगा. हांलाकि सीपीआरओ ने इस मामले में किसी अन्य इनपुट की जानकारी होने से इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि पूर्वा एक्सप्रेस के ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से हादसा होने से बचा है. इसके लिए जल्द ही रेलवे की ओर से उसे ईनाम भी दिया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget