एक्सप्लोरर

रायबरेली: चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों ने मचाया तांडव, महिलाओं में भी हुआ जबरदस्त संग्राम

रायबरेली में चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों ने जमकर तांडव मचाया. दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच भी जबरदस्त संग्राम हुआ. जिसमें एक पक्ष के लोगों को चोटें भी आई हैं.

रायबरेली: रायबरेली जिले में चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष की महिलाओं को चोटें भी आईं हैं, जबकि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं के आभूषण कहीं गिर गए, जो ढूंढने के बाद भी नहीं मिले. मामले में एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के दबंग सभासद पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जोसियाना पुल के पास का है.

Raebareli-fight1

चबूतरा निर्माण व सफाई को लेकर हुई मारपीट

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के जोसियाना पुल में उस वक्त जबरदस्त मारपीट का ताडंव देखने को मिला, जब मोहल्ले के कुछ लोग नीम के पेड़ के नीचे साफ-सफाई कराने पहुंचे थे.  दरअसल, इलाके में एक पुराना नीम का पेड़ है, जहां पर लोग मूर्तियां रखकर पूजा-अर्चना भी करते आ रहे हैं. किसी के घरों में कोई खंडित मूर्ति होती है, तो भी उसे उसी नीम के टूटे-फूटे चबूतरे पर लाकर रख दी जाती हैं. इसी बात को लेकर मोहल्ले वालों ने उस नीम के किनारे चबूतरा बनाने व साफ-सफाई करने की योजना बनाई.

Raebareli-fight2

साफ-सफाई शुरू हुई, चूंकि इस दौरान मूर्तियां गिर रही थी, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए छोटा सा चबूतरा भी बनाने का काम शुरू हुआ. उसी दौरान मोहल्ले के सभासद बबलू जोशी अपने लाव लश्कर के साथ वहां पहुंच गए और अपना एकाधिकार दर्शाते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. जिसे देखकर कई लोग तो चुप रहे, लेकिन मोहल्ले का एक श्रीवास्तव परिवार उनके इस विरोध का प्रतिरोध करने लगा. जिसके बाद बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई कि सभासद ने अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते दोनों पक्षों की काहसुनी मारपीट में बदल गई. मारपीट का ये खेल काफी देर तक चलता रहा. मोहल्ले वालों ने किसी तरह से मिलकर बीच बचाव किया.

Raebareli-fight3

किला बाजार पुलिस ने अपनाया ढुलमुल रवैया

सूचना के काफी देर बाद पहुंची, किला बाजार पुलिस ने अपना रौब झाड़ना शुरू कर दिया. इस बीच पीड़ित पुष्पा श्रीवास्तव अपनी लड़कियों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने सभासद बबलू जोशी के दबंगई व उनके साथ मारपीट की शिकायत और  जान से मारने की धमकी वाली बात कही. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Raebareli-fight4

क्या कहना है अपर पुलिस अधीक्षक का

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नित्यानंद रॉय का कहना है कि पेड़ के चबूतरे की साफ-सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh टिड्डी दलों के हमले से निपटने के लिये हर जिले में नोडल अफसर तैनात, बनाये गये कंट्रोल रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget