एक्सप्लोरर

माता-पिता का खून करने के बाद बच्चों के दरवाजे को तोड़ रहे थे हत्यारे, ऐसे बची जान

घर में सो रहे अधेड़ दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीन से चार की संख्या में घर में घुसे बदमाशों ने क़त्ल के बाद पति- पत्नी पर पत्थरों से भी वार किया.

इलाहाबाद: घर में सो रहे अधेड़ दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीन से चार की संख्या में घर में घुसे बदमाशों ने क़त्ल के बाद पति- पत्नी पर पत्थरों से भी वार किया. दंपत्ति को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावरों ने उनके तीन बच्चों को मारने की नीयत से दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन बच्चों द्वारा फोन कर पड़ोसियों को सूचना देने व शोर मचाने की वजह से बदमाश मौके से भाग निकले.

दंपत्ति का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. परिवार के लोगों ने मृतक महिला के भतीजों पर क़त्ल का शक जताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है. वारदात के बाद से नामजद आरोपी फरार हैं. पुलिस शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. यह वारदात शहर से तकरीबन पैंतालीस किलोमीटर दूर थरवई इलाके के पडिला गांव की है.

बिजनेसमैन बनेंगे अखिलेश, लखनऊ में सीएम आवास के पास खोलेंगे भव्य हेरीटेज होटल

पडिला गांव के रहने वाले कारोबारी विजय बहादुर व उनकी पत्नी ऊषा देवी घर के बाहरी कमरे में सोये हुए थे, जबकि उनके तीनों बच्चे अंदर के कमरे में. आज भोर में बच्चों को विजय व ऊषा की चीख सुनाई दी. इसी बीच कुछ लोग बच्चों के कमरे का दरवाजा भी पीटने लगे.

बच्चों ने खिड़की से झांका तो उन्हें तीन चार बदमाश हाथ में धारदार हथियार लिए हुए दिखाई दिए. बच्चों ने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा नहीं खोला और फोन से पुलिस व पड़ोसियों को खबर देकर शोर मचाना शुरू कर दिया. पड़ोसियों के आने पर बच्चों ने दरवाजा खोला तो उनके माता पिता खून से लथपथ नजर आए.

दोनों को फ़ौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस का कहना है कि मृतक महिला का अपने भतीजों से विवाद चल रहा था. आशंका है कि इसी विवाद में अधेड़ दंपत्ति को बेरहमी से हत्या कर दी गई.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget